दौसाः दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक पक्ष के 12 से ज्यादा लोग घायल, मौके पर पहुंची पुलिस
दौसा। दौसा जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें एक पक्ष के 12 से अधिक लोग घायल हो गए। मामला गीजगढ़ में फरीदा ढाणी का है। वहीं सूचना मिलने पर सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। माहौल अभी तनावपूर्ण बताया जा रहा है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Monsoon Update: आखिर कब होगी झमाझम बारिश, मानसून को लेकर IMD का बड़ा अलर्ट जारी
वहीं इससे पहले दौसा-कोथून नेशनल हाइवे पर गांव भोजपुरा के समीप दो मोटसाइकिलों की टक्कर होने से एक की मौत हो गई। वहीं एक घायल हो गया। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। एएसआई मोहनलाल ने बताया कि पूनीराम मीना (55) पुत्र नाथूलाल मीना निवासी लाडलीकावास मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाने बगीची पर जा रहा था। वहीं विनोद शर्मा पुत्र गंगासहाय शर्मा निवासी बामनवास मोटरसाइकिल से बांकी माताजी के जा रहा था। रास्ते में दोनों बाइकों में भिड़ंत हो गई। दोनों घायलों को एम्बुलेंस 108 से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां पर पूनीराम मीना को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। विनोद की हालत गंभीर होने से उसे जयपुर रैफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan: राखी पर उड़ा रहे हैं पतंग तो हो जाएं सावधान, पुलिस कमिश्नर ने जारी किया ऐसा आदेश
मृतक पूनीराम के एक पुत्र व तीन बेटियां हैं। इकलौते पुत्र की करीब डेढ माह पहले बीमारी से मौत हो गई थी। डेढ़ माह में दो मौत होने से परिवार पर कहर टूट पड़ा है। वहीं अब घर में कमाने वाला कोई नहीं होने से सारा जिम्मा सास-बहू पर आ गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। लोग ढांढस बंधाते नजर आए।
source https://www.patrika.com/dausa-news/dausa-clash-between-two-groups-more-than-12-people-injured-8459807/
Comments
Post a Comment