दौसा व बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर बढ़ेंगी यात्रियों के लिए सुविधाएं
दौसा. बांदीकुई. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को दौसा व बांदीकुई स्टेशन को बड़ी सौगात देंगे। वे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बांदीकुई और दौसा स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। बांदीकुई जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर टैंट लगाया गया है। जिसमें करीब एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई हैं। कार्यक्रम को लेकर एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है। जिसके जरिए पूरे कार्यक्रम को दिखाया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन भी सुनाया जाएगा। करीब 11 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वी.सी. के जरिए जुड़ने का कार्यक्रम है।
प्लेटफार्म नंबर एक पर करीब दो घंटे ट्रेनों का संचालन रहेगा बंद...बांदीकुई जंक्शन के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर प्लेटफार्म नंबर एक पर बडा़ टैंट लगाया गया है। इसके चलते रेलवे प्रशासन ने करीब दो घंटे ट्रेनों का संचालन प्लेटफार्म नंबर एक से नहीं करने का निर्णय लिया हैं। करीब 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्लेटफार्म नंबर एक पर कोई भी ट्रेन नहीं गुजरेगी। सभी ट्रेनों को अन्य प्लेटफार्मों से निकाला जाएगा।
ये होंगे यात्री सुविधाओं के विकास कार्य..अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बांदीकुई स्टेशन पर प्रथम प्रवेश द्वार की ओर सर्कुलेटिंग एरिया डवलप किया जायेगा जिसमें यात्रियों को पीक एंड ड्राॅप एरिया, ग्रीन री, स्थानीय स्थापत्य कलां के नमूने लगाए जाएंगे।
साथ ही यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी प्लेटफार्मों पर लिफ्ट लगाई जाएगी। सभी प्लेटफार्मों पर कोच इंडीकेटर लगाए जाएंगे। 12 मीटर चौड़ा एफओबी स्टेशन के दोनों प्रवेश द्वार के बाहरी क्षेत्रों को जोड़ेगा। सभी प्लेटफार्मों पर द्विव्यांगों के लिए ट्राॅयलेट बनाए जाएंगे। इसी के साथ में स्टेशन भवन में अत्याधुनिक फर्नीचर भी लगवाया जाकर चौपहिया व दुपहिया वाहनों की पार्किंग विकसित की जाएगी। दौसा स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया डेवलप किया जाएगा। साथ ही प्लेटफार्म पर लिफ्ट, 12 मीटर चौडा़ एफओबी, दिव्यांग ट्राॅयलेट सहित अन्य यात्री सुविधाओं का विस्तार होगा।
source https://www.patrika.com/dausa-news/facilities-for-passengers-will-increase-at-dausa-and-bandikui-railway-8415480/
Comments
Post a Comment