दौसा. सिकंदरा पुलिस ने लग्जरी कार चोरी के 4 आरोपियों को दबोचा

दौसा. फर्राशपुरा में डेढ़ महीने पूर्व 30 लाख कीमत की कार चोरी करने वाले चार आरोपियों को सिकंदरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की वारदात में काम में ली गई दो कार को भी जब्त कर लिया है। सिकंदरा थाना प्रभारी मनोहर लाल मीणा ने बताया कि पूरण मीना निवासी फरार्शपुरा ने मामला दर्ज कराया था कि 29 - 30 जून की रात को उसके घर के आगे खड़ी कार को अज्ञात लोग चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच में सामने आया कि फरार्शपुरा में रामहेत मीना निवासी डोरोली, थाना राजगढ, जिला अलवर आश्रम बनाकर रहता था। कार रामहेत मीणा की थी जिसे पूरण मीना उपयोग में लेता था। छुट्टनलाल मीना भी रामहेत मीना के आश्रम पर आता जाता था। जो रामहेत मीना का खास था। छुट्टनलाल मीना के द्वारा परिवादी पूरण मीना के घर से कार चुराने की योजना बनाई और कार की दूसरी चाबी रामहेत मीना से लेकर आ गया। इसके बाद अपने मिलने वाले महेन्द्र मीना निवासी रामयावाला, थाना जमवारामगढ जयपुर जो वर्तमान श्यालावास दौसा जेल में बंद है। जिससे मोबाइल से सम्पर्क कर लग्जरी कार को चुराने के लिए योजना बनाई।

इस दौरान लग्जरी कार को चुराने के लिए मुल्जिम छुट्टनलाल मीना के द्वारा जेल में बंद मुलजिम महेन्द्र मीना को 30 हजार रुपए देना तय हुआ। श्यालावास जेल मे बंद महेन्द्र मीना के द्वारा अपनी गैंग के रवि मीना, ङ्क्षरकू मीना, अनिल मीना, हंसराज गुर्जर व महिपाल गुर्जर को मुलजिम छुट्टनलाल के पास कार को चुराने भेजा। मुलजिम छुट्टनलाल के द्वारा घटना से 4-5 दिन पूर्व अपने वाहन से लग्जरी कार को चुराने के लिए रैकी की गई और गाड़ी के खड़ी रहने वाले स्थान व जगह के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी आरोपियों को दी। इसके बाद 29-30 जून की रात्रि को आरोपी रवि मीना, हंसराज गुर्जर, महिपाल गुर्जर व दो अन्य के द्वारा फरार्शपुरा गांव से कार को चुरा कर मुलजिम हंसराज के घर बायल, महेन्द्रगढ़ हरियाणा ले गए। छुट्टनलाल मीना के द्वारा पूर्व मे तय अनुसार जेल में बंद मुलजिम महेन्द्र मीना के खाते मे फोन के माध्यम से 30 हजार रुपए डाले गए।

इस मामले में पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी छुट्टनलाल मीना निवासी गुढा थाना थानागाजी जिला अलवर हाल निवासी प्रतीक विहार कॉलोनी दौसा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घटना के समय रैकी करने में उपयोग में लिया गया वाहन भी जब्त किया है तथा आरोपी रवि कुमार मीणा निवासी मकटोट थाना टोडाभीम जिला गंगापुर सिटी, महिपाल उर्फ कालू निवासी इस्कपुरा थाना ङ्क्षसगाना जिला झुन्झुनू, हंसराज गुर्जर निवासी बायल, महेन्द्रगढ़ हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चुराई गई लग्जरी कार व वारदात में उपयोग में ली गई एक अन्य कार को भी जब्त कर लिया है।



source https://www.patrika.com/dausa-news/dausa-sikandra-police-arrested-4-accused-of-luxury-car-theft-8442110/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी