Video: लग्जरी कार में आए, एक्सप्रेस-वे से पेड़ चुराए, मामला दर्ज, पुलिस कर रही तलाश

दौसा. दिल्ली-मुम्बई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे Delhi Mumbai Expressway पर लगे पेड़-पौधे लग्जरी कार सवार एक महिला-पुरुष को इतने पसंद आए कि चोरी कर ले गए। अब उन्हें यह करतूत भारी पड़ेगी, क्योंकि पूरी घटना एक्सप्रेस वे पर लगे कैमरों में कैद हो गई है। नेशनल हाइवे प्राधिकरण ने पेड़ चोरी की घटना की रिपोर्ट बांदीकुई थाने में दी है।

जानकारी के अनुसार 29 जुलाई शाम 5.36 बजे आभानेरी सर्किल के समीप ऊनबड़ागांव से गुजर रहे एक्सप्रेस वे पर एक लग्जरी कार से एक महिला व पुरुष उतरे और सडक़ किनारे लगे पेड़-पौधे को उखाडकऱ कार में डालकर ले गए। यह कारनामा एक्सप्रेस वे में पग-पग पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

एक्सप्रेस वे पर 24 घंटे कंट्रोल रूम से निगरानी रखी जाती है। इस मामले का वीडियो उच्च स्तर पर भी अधिकारियों के पास पहुंचा। रीजनल अधिकारी हरीश शर्मा ने भी इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।

एनएचआई के परियोजना निदेशक सहीराम ने बताया कि सरकार हरियाली को बढ़ावा देने के लिए सघन पौधरोपण कर रही है, जबकि कुछ लोग पेड़ चोरी करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में उक्त कार सवारों के खिलाफ बांदीकुई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।



source https://www.patrika.com/dausa-news/plants-stolen-at-luxury-car-thief-in-delhi-mumbai-express-highway-8407363/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

निजी बस-ट्रक में भिड़ंत, डेढ़ दर्जन मजदूर घायल

पेयजल संकट को लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं