चाचा की हत्या के आरोपी दम्पती को भेजा जेल

दौसा ञ्च पत्रिका. जिला मुख्यालय के समीपवर्ती सूरजपुरा गांव की सरकारी भूमि में चारा काटने की बात को लेकर उपजे विवाद में चाचा की हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को सदर थाना पुलिस ने न्यायालय में पेश किया।

थाना प्रभारी विजयपाल सिंह ने बताया कि सूरजपुरा गांव में 28 जुलाई सुबह साढ़े सात बजे हजारीलाल मीना व उसके भतीजे रामखिलाड़ी व पत्नी ममता के बीच सरकारी जमीन से चारा काटने की बात को लेकर झगड़ा हो गया था।

इसमें रामखिलाड़ी व उसकी पत्नी ममता ने हजारी लाल (65) की लात घूंसों से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के भाई बंशीलाल मीना ने हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने पहले तो आरोपियों को दौसा सीजेएम न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भिजवा दिया गया।

इधर, कांस्टेबल की हत्या मामले में सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

हत्या के मुख्य आरोपी ने फेसबुक पर लाइव वीडियो किया वायरल, कहा जल्द करेगा सरेंडर

मानपुर(दौसा). कांस्टेबल की निर्मम हत्या के मामले को लेकर पुलिस जिन आरोपियों की दिन रात तलाश कर रही है, एक सप्ताह बाद भी पुलिस आरोपियों से दूर है। वहीं मुख्य आरोपी भतीजे कालु उर्फ रविंद्र गुर्जर ने बुधवार शाम को खुद की फेसबुक आईडी पर लाइव वीडियो वायरल कर चाचा की हत्या का कारण बताते हुए स्वयं के जल्द सरेंडर करने की बात कही है।

वीडियो में आरोपी नेे कहा कि यह जो हादसा हुआ है वह नहीं करना चाहता था, लेकिन यह हादसा हो गया। कार से टक्कर मार कर वह चला गया। घटना के जिम्मेदार चाचा के ससुराल वाले हैं। यह सब इनके बढ़ावा देेने से कांड हुआ है। प्रशासन को भी कोई परेशान होने की जरूरत नहीं है वह जल्दी ही सरेंडर करेगा।

चाचा की हत्या के आरोपी दम्पती को भेजा जेल

source https://www.patrika.com/dausa-news/couple-accused-of-killing-uncle-sent-to-jail-6979103/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी