सीओ कार्यालय पहुंचकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांस्टेबल की हत्या के आरोपियों को पकडऩे की मांग

मानपुर. भूमि विवाद को लेकर पुलिस कांस्टेबल की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने पुलिस वृत्ताधिकारी (सीओ) कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने गांव में बैठक आयोजित कर सीओ कार्यालय के लिए कूच किया। कार्यालय परिसर के अंदर बैठकर प्रदर्शन किया।

Villagers demonstrated after reaching CO office, demanding to catch the accused of murder of constable

सीओ संतराम सेे मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी व पीडि़त परिवार को सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग की। ग्रामीणोंं ने बताया कि कांस्टेबल संजय गुर्जर की हत्या हुए 5 दिन से अधिक हो गए हैं. उसके बावजूद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। आरोपी लगातार पीडि़त परिवार को धमकियां दे रहे हैं। इससे गांव में भय का माहौल बना हुआ है।

सीओ ने बताया कि ग्रामीणोंं की मांग पर पीडि़त परिवार को सुरक्षा के लिए दो कांस्टेबलों को लगा दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें जुटी हुई हैं। शीघ्र ही सफलता मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणोंं नेे कहा कि पुलिस ने दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की तो आंदोलन तेज किया जाएगा।


गौरतलब है कि 22 जुलाई की रात मोटरसाइकिल से अपने घर की ओर जा रहे कांस्टेबल संजय पर उसके भतीजे ने साथियों के साथ मिलकर कार से टक्कर मारकर बाद लाठी व सरियों से हमला कर हत्या कर दी थी। मृतक के बेटे ने मानपुर थाने में 6 लोगों के खिलाफ नामजद हत्या का मामला दर्ज कराया था।

Villagers demonstrated after reaching CO office, demanding to catch the accused of murder of constable

वर्षों से फरार 10 वारंटी गिरफ्तार


लवाण. थाना पुलिस ने कई वर्षों से फरार चल रहे 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी हरदयाल मीणा ने बताया कि अभियान के तहत टीम गठित कर वारंटियों को पकडऩे के लिए दबिश दी गई। इस दौरान कैलाश, किशनलाल, रामवतार, पप्पूलाल, सीताराम, प्रहलाद, रामखिलाड़ी, बनवारी, राजेश और कजोड़ गुर्जर निवासी बिदरखा को गिरफ्तार किया। टीम में हैडकांस्टेबल कमलेश, रामबाबू, कांस्टेबल सचिन, लोकेन्द्रसिंह और उम्मेदीलाल आदि थे।



source https://www.patrika.com/dausa-news/villagers-demanding-to-catch-the-accused-of-murder-of-constable-6977210/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी