दौसा जिले के 31 गांवों को मिली 36 करोड़ 27 लाख की पेयजल योजना की सौगात

सिकंदरा (दौसा) सिकराय विधानसभा क्षेत्र के 31 गांवों को आने वाले दिनों में पेयजल समस्या से निजात मिलेगी। जल जीवन मिशन के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग राज्यमंत्री ममता भूपेश के प्रयासों से सिकराय विधानसभा क्षेत्र के 31 गांव को 36 करोड़ 27 लाख रुपए की पेयजल योजना की सौगात मिली है। भूपेश ने बताया कि सिकराय कस्बे में 2 करोड़ 67 लाख 72 हजार, गेरोटा में 1 करोड़ 26 लाख, चांदेरा में 1 करोड़ 84 लाख रुपए, सुरैर गांव में 1 करोड 61 हजार रुपए, फर्राशपुरा में 1 करोड़ 99 लाख, मीणा सीमला में 1 करोड़ 99 लाख रुपए, निहालपुरा में 1 करोड़ 93 लाख गुर्जर सीमला में 1 करोड 09 लाख , पीपलकी में 1 करोड़ 12 लाख, डोलिका में 1 करोड 04 लाख रुपए रुपए की पेयजल योजना स्वीकृत हुई है।
रायपुरा ब्राह्मण में 1 करोड़ 14 लाख, अचलपुरा में 1 करोड़ 69 लाख रुपए, डैण्डान गांव में 1 करोड़ 30 लाख रुपए, पीलवा कलां में 1 करोड़ 17लाख, घुमणा गांव में 2 करोड़ 15 लाख , गड़ोली में 24 लाख रुपए रुपए की पेयजल योजना स्वीकृत हुई है। झापड़ावास में 51 लाख रुपए, झींझन में 63लाख, पीलवा खुर्द में 59 लाख, लाखनपुर में 23 लाख, जहांगीरीपुरा 75लाख रुपए, खेड़ला में 60 लाख, बुड़ली गांव में 61 लाख रुपए, गनीपुर में 96 लाख, चांदपुर में 85 लाख, दिवाकर गांव में 60लाख, बसेड़ी गांव में 27 लाख, भावगढ़ में 33 लाख रुपए, चक बहरावंडा में 27 लाख रुपए की तथा लाड़पुरा अट्टा में 31 लाख रुपए की पेयजल योजना स्वीकृत हुई है।
इसके तहत गांवों में घर-घर नल योजना, जीएलआर टंकी निर्माण सहित ट्यूबवैलों से पेयजल आपूर्ति की जाएगी।

वॉल्व खराब, हजारों लीटर पानी बहा
लालसोट. घाटा हनुमान मंदिर के पास स्थित जलदाय विंभाग के एक जलाशय का अचानक वाल्व खराब होने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। हनुमान मंदिर के पास जलदाय विभाग के पुराने कार्यालय के पीछे स्थित एक जलाशय का अचानक वॉल्व खराब होने से पानी व्यर्थ बहने लगा। कुछ ही देर में मौके पर पानी का फव्वारा चलने लगा और पानी बहकर सामने रोड से गुजरता हुए पेट्रोल परिसर तक भी जा पहुंचा। इस दौरान मौके पर मौजूद जलदाय विभाग के कर्मचारी भी हरकत में आए और वॉल्व को दुरुस्त किया।

नलों से आया दूषित पेयजल
लालसोट. शहर की न्यू कॉलोनी क्षेत्र में हुई जलापूर्ति के दौरान नलों से दूषित पेयजल आया। रामस्वरूप मीना ने बताया कि गुरुवार दोपहर नलों से गंदा व बदबूदार पानी की आपूर्ति हुई। दूसरी ओर जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता जालंधर मीना ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।



source https://www.patrika.com/dausa-news/31-villages-of-dausa-district-got-the-gift-of-drinking-water-scheme-of-6967001/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी