निर्झरना काली डूंगरी धाम पर बनेगा भव्य हनुमान मंदिर

लालसोट. उपखण्ड के निर्झरना काली डूंगरी धाम पर निर्माणाधीन भव्य हनुमान मंदिर के लिए बुधवार को शिला पूजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न धार्मिक स्थानों के संत महात्मा व लालसोट निर्झरना, चौण्डियावास, सवांसा, लाखनपुरा समेत कई के गांवों के श्रद्धालु भी काली डूंगरी धाम पर पहुंचे।

Grand Hanuman temple to be built at Nirjharna Kali Dungri Dham


सुबह ग्यारह बारह बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संत अवधेशदास के सान्निध्य में मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष कमल मीना व श्रद्धालुओं ने शिला पूजन किया तो हनुमानजी व भगवान राम के जयकारों से पूरा वातावरण गंूज उठा। पं. शंकरलाल शास्त्री एवं राजेन्द्र तलावगांव ने पूजा-अर्चना कराई। संत अवधेशदास ने बताया कि जिस तरह क्षेत्र के श्रद्धालुओं के सहयोग से भव्य श्रीराम जानकी धाम मंदिर का निर्माण हुआ, उसी तरह हनुमान मंदिर का निर्माण किया जाएगा। करीब दो सौ वर्ग गज में बनने वाले इस भव्य हनुमान मंदिर का निर्माण जोर-शोर से जारी है। करीब तीन करोड़ की लागत से मंदिर निर्माण आगामी दो साल में पूरा करने का लक्ष्य है। कार्य वास्तुकला विशेेषज्ञों के निर्देेशन में किया जा रहा है और निर्माण में मार्बल व नक्काशी का काम होगा।

Grand Hanuman temple to be built at Nirjharna Kali Dungri Dham


इस मौके पर संत रामशरणदास डिग्गी मालपुरा, रामानंद, रघुनाथदास, बालकदास सूरतपुरा, महामंडलेश्वर बालकृष्णदास अयोध्या, मोहरपाल मीना, कालूराम चौखण्ड्या, जगदीश मीना, हीरालाल पटेल, बाबूलाल मीना, जगदीश मंडावत, विनोद शर्मा, नवल झालानी, अनिल बैनाड़ा, निर्झरना सरपंच प्रद्युम्न सिंह, चिरंजीलाल त्रिवेदी, सुदीप मिश्रा, महेश सोनी, अशोक हट्टिका, महेश सुकलाव, कैलाश जोशी, बृजमोहन अरण्या, त्रिलोक होदायली, चंद्रशेखर जोशी, मुरारीलाल शर्मा, बृजमोहन द्विवेदी, सत्यनारायण सेडूलाई, रोहित पंसारी, डम्मू आकड़ समेत कई जने मौजूद रहे। (नि.प्र.)

Grand Hanuman temple to be built at Nirjharna Kali Dungri Dham


सवांसा अंजनी गोशाला में किया पौधरोपण


लालसोट. अनुराग सेवा संस्थान द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण महििाभयान के अन्तर्गत पं जगन्नाथ शर्मा की 121वीं जयंती पर संवासा गांव स्थित अंजनी गोशाला में पौधरोपण व गोपूजन किया। इस मौके पर 121 पौधे लगाए गए और गोपूजन भी किया गया।


राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व उपकुलपति डॉ. विनोद शास्त्री ने श्रीफल का पौधा लगाकर पौधारोपण की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जीवनदायिनी प्राणवायु प्रदान करने वाले वृक्षों के बिना जीवन संभव नहीं है। इस अवसर पर डॉ. चन्द्रशेखर शर्मा, सेवा समिति के सचिव एडवोकेट सुरेश चन्द्र शर्मा, संस्थान संरक्षक कैलाशचन्द्र तिवाड़ी, हरिनारायण शर्मा, एमपी त्यागी , नवीन मिश्रा, संस्थापक सियाराम शर्मा, सहसंयोजक राजेन्द्र डोब, सुरेश सेडूलाई, रामबाबू त्रिवेदी, राधामोहन मिश्रा, सचिव श्याम सुंदर शर्मा, अनुराग तिवाड़ी आदि मौजूद रहे। (नि.प्र.)



source https://www.patrika.com/dausa-news/grand-hanuman-temple-to-be-built-at-nirjharna-kali-dungri-dham-6977229/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी