महुवा विधायक ने गोद लेकर बेटी का कराया विवाह
दौसा. महुवा विधायक ओमप्रकाश हुड़ला ने गोद ली हुई बेटी चंद्रकला महावर का विवाह रविवार रात पूरे रीति-रिवाज से सम्पन्न कराया।
विधायक ने अपनी मां और पत्नी के साथ बेटी के हाथ पीले किए और आवश्यकतानुसार सभी घरेलू सामान भी कन्यादान में दिए। कोविड नियमों का पालन करते हुए अपने निवास पर दूल्हा जितेन्द्र व बारात का स्वागत किया तथा बारातियों को खाना खिलवाकर विदा किया। यह देखकर नवविवाहिता की मां रामदेई के खुशी के आंसू छलक गए। Mahuva MLA got the daughter married by adopting
लोगों ने विधायक की पहल की प्रशंसा भी की। गौरतलब है कि कोट गांव निवासी रामदेई की पांच बेटियां हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। दो दिन पूर्व महिला ने विधायक के पास आकर पीड़ा सुनाई। इस पर महिला के पुत्र नहीं होने पर विधायक ने सभी बेटियों को गोद लेकर उनकी शादी कराने का जिम्मा लिया। MLA got the daughter married by adopting
अनाथ बेटियों को भी लिया गोद
विधायक ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण कई बेटियों ने अपने माता- पिता को खोया है। परिवारजनों के सामने उनके हाथ पीले करने की समस्या पैदा हो गई। इसकी भी जिम्मेदारी लेते हुए जयपुर संभाग के 5 जिलों दौसा, अलवर, झुंझुनू, सीकर तथा जयपुर में अनाथ बेटियों को गोद लेने की भी घोषणा की। विधायक ने इन बेटियों के विवाह योग्य होने पर उनके विवाह के पूरे खर्चे की जिम्मेदारी भी उठाने की बात कही है। Mahuva MLA got the daughter married by adopting
कलश यात्रा निकाली
गीजगढ़. ग्राम पंचायत लांका में ठाकुरजी चतुर्भुज भगवान की मूर्ति की नए मंदिर में स्थापना की गई। धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि चतुर्भुज भगवान को पुराने मंदिर से नए मंदिर में स्थापना को लेकर बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। यात्रा में श्रद्धालु नाचते गाते आगे बढे। मंदिर का निर्माण शिवदयाल शर्मा व ग्रामीणों के सहयोग से किया गया।
source https://www.patrika.com/dausa-news/mahuva-mla-got-the-daughter-married-by-adopting-6908972/
Comments
Post a Comment