वनकर्मियों को बंधक बनाकर की मारपीट, छीने मोबाइल
लालसोट. उपखण्ड के डिगो गांव के ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर वन विभाग के कार्मिकों पर हमला कर दिया। वन क्षेत्र में बकरियों की चराई को रोकने से भडक़े ग्रामीणों ने वनकर्मियों को बंधक बनाते हुए उन पर हमला कर सिर फोड़ दिए और मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। साथ ही उनके मोबाइल फोन भी छीन लिए।
Forest workers were beaten up by taking hostage, snatched mobile
नाका प्रभारी लालसोट द्वितीय राकेशकुमार मीना ने लालसोट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि अरावली वन क्षेत्र के खारीवाड़ा के पहाड़ी क्षेत्र में पौधा लगाने एवं थावले बनाने का कार्य चल रहा है, जिसकी देखभाल के लिए शनिवार को वनरक्षक कृष्ण कुमार शर्मा एवं सुरक्षाकर्मी रमेशचंद शर्मा मौके पर अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान कुछ लडक़े सुरक्षा दीवार को तोडकऱ बकरियां चराते हुए पौधों को नुकसान पहुंचाने लगे। इस दौरान दोनों वनकर्मियों ने लडक़ों को पास बुलाकर वन क्षेत्र में बकरियां नहीं चराने के लिए कहा गया तो लडक़ों ने आवाज लगाकर करीब 50 महिला-पुरुषों को मौके पर बुला लिया।
ग्रामीणों ने मौके पर आते ही दोनों वनकर्मियों को घेरकर लाठी-डंडों से मारपीट कर हमला कर दिया। इससे दोनों घायल हो गए। सिर में चोट लगने से लहूलुहान हालत में हो गए। मामले की जानकारी वन विभाग के अन्य कार्मिकों को मिली तो राहुवास नाका प्रभारी रामकिशन मीना, वनरक्षक हेमलता मीना, सुमन मीना और पूनम मीना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों कर्मियों को लालसोट अस्पताल पहुंचाया। (नि.प्र.)
वायरल हुए वीडियो, बेहोश होने के बाद भी मारपीट
डिगो गांव में ग्रामीणों की इस करतूत के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इन वीडियो में दोनों वनकार्मिकों के बेहोश होने के बाद भी ग्रामीण उनके साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों का आरोप है कि बेहोशी हालत में भी कुछ ग्रामीणों ने इन दोनों वन कर्मियों के साथ मारपीट करते घसीटते हुए रस्सियों से बांधकर लोहे के सरिया व लाठी-डंडों से मारते हुए कीरों की ढाणी में पहाड़ के नीचे ले गए।
पांच जनों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी
मामले को लेकर नाका प्रभारी लालसोट द्वितीय राकेश कुमार मीना ने हरि कीर, राजेश कीर, प्रकाश कीर, जंसी कीर व विष्णु कीर के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है। इसमें दोनों वनकर्मियों के साथ की गई मारपीट के वीडियो के अनुसार उक्त आरोपियों की पहचान हुई है।(नि.प्र.)
Forest workers were beaten up by taking hostage, snatched mobile
source https://www.patrika.com/dausa-news/forest-workers-were-beaten-up-by-taking-hostage-snatched-mobile-6916338/
Comments
Post a Comment