दौसा. वीकेंड कफ्र्यू पर बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा

दौसा. जिले में कोरोना की चेन तोडऩे के लिए हर शनिवार व रविवार को वीकेण्ड कफ्र्यू लग रहा है। इसके तहत शहरों में बाजार बंद रहते हैं, लेकिन गांवों में पालना नहीं हो पा रही। ग्रामीण इलाकों में ना तो लोग मान रहे हैं और ना ही व्यापारी। जिला मुख्यालय पर दुकानें बंद नजर आई, लेकिन फलों के ठेलों एक जगह खड़े रहने से सुबह भीड़- भाड़ नजर आई। वहीं ग्रामीण इलाकों के बाजारों में सुबह दुकानें धड़ल्ले से खुली तो दस बजे बाद प्रतिष्ठान बंद होने लगे।
दौसा शहर में सुबह से ही बाजारों में दुकानें बंद थी और सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि लालसोट रोड पर फल ठेलों वालों की वजह से लोग नजर आ रहे थे। कोतवाली थाना पुलिस, आरएसी व होमगार्ड के जवान घूमते नजर आ रहे थे। वहीं पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी गश्त कर रहे थे। शहर के नाकाबंदी प्वाइंटों पर सुबह पुलिस की सख्ती देखी गई, बाद में पुलिसकर्मी छाया में जा बैठे।
वहीं ग्रामीण इलाकों के कस्बों में सुबह 6 बजे से ही दुकानों को खुलना शुरू हो गया था। सुबह बाजारों में 10 बजे तक भारी भीड़ देखने को मिली, बाद में धीरे- धीरे व्यापारियों ने दुकानें बढ़ाना शुरू किया तो भीड़ भी कम होने लग गई।

पुलिस ने किए चालान
लवाण. कोरोना महामारी का प्रकोप गांवों में ज्यादा फैलने से रोकने के लिए थाना पुलिस सख्त नजर आ रही है। सुबह 11 बजे तक बाजार खुले रहने के दौरान पुलिस गश्त कर भीड़ को एकत्र नहीं होने देती है। पुलिस ने बिना मास्क वालों के चालान बनाकर जुर्माना वसूला।
एएसआई विनय शर्मा ने बताया कि बिना काम घर से बाहर नहीं निकले। पुलिस अब चालान काटने के बाद संबंधित व्यक्ति को पांच घंटे तक थाने में बिठाए रखेगी।

मंडावर. थाना पुलिस ने कस्बे में शनिवार को मोटर वाहन एक्ट व बिना मास्क वाले लोगों के चालान किए। थानाधिकारी नाथूलाल मीणा ने बताया कि बाजार में बिना मास्क के घूम रहे 30 लोगों के चालान किए। साथ ही बिना कागजात वाले 8 वाहन चालकों के चालान कर कार्रवाई की गई।

सीमा पर तैनात है पुलिस

जिले से लगती सीमाओं पर बनाई गई चैक पोस्टों पर शनिवार को भी दिनभर पुलिसकर्मी तैनात नजर आए। ऐसे में जिले में आने वाले लोग दूसरे रास्तों से आवागमन करने लगे हैं। जो लोग चैक पोस्टों से गुजर रहे थे, उनसे पुलिस पूछताछ करती दिखी। उल्लेखनीय है कि जिला पुलिस अधीक्षक ने जिले की सीमाओं पर 13 चैक पोस्ट बनाई है।



source https://www.patrika.com/dausa-news/dausa-silence-in-the-markets-on-weekend-curfew-6859344/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी