दौसा: कोरोना पॉजिटिव दर एक ही दिन में डेढ़ प्रतिशत गिर कर पहुंची 4.55 प्रतिशत

दौसा. जिले में भले ही कोरोना वायरस संक्रमित पॉजिटिव मरीजों की संख्या कम आ रही है, लेकिन एक्टिव मरीजों में से कम स्वस्थ हो रहे हैं। पिछले दिनों जहां रिकवर मरीजों की संख्या तीन सौ से ऊपर आ रही थी, वहीं अब इनकी संख्या प्रतिदिन सौ से नीचे आ रही है। आइसीयू वार्ड में तो किसी भी दिन बैड खाली नहीं रहे। जिन मरीजों को आईसीयू में स्थान नहीं मिलता है, उन रोगियों को परिजन जयपुर ले जा रहे हैं। जयपुर में भी भर्ती अधिकांश मरीजों की तबीयत में कम ही सुधार आ रहा है। जयपुर में पन्द्रह दिन से कोरोना से जंग लड़ रहा छारेड़ा निवासी एक व्यापारी एवं उपसरपंच पति टीकम जैन गत रात्रि को दम तोड़ दिया। कई ऐसे लोगों की मौत हो रही है जिनकी प्रशासन को सूचना ही नहीं होती है।

शुक्रवार को चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट में 484 में से 22 जने कोरोना पॉजिटिव आए हैं। जो कुल सैम्पलों का 4.55 प्रतिशत है। यह सही है कि कोरोना पॉजिटिव केसों के आंकड़ों में निरंतर कमी आ रही है। बुधवार को कोरोना पॉजिटिव दर 6 प्रतिशत थी, जो गुरुवार को गिर कर 4.55 प्रतिशत हो गई है। यानि एक ही दिन में 1.45 प्रतिशत गिर गई है। जबकि 96 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं।

सीएमएचओ डॉ. मनीष चौधरी ने बताया कि जिले में 22 जने कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उनमें से 1 जना बाहर का है। 21 पॉजिटिव केसों में से 7 जने दौसा, 1 बांदीकुई, 5 सिकराय व 8 महुवा के निवासी है। लालसोट में एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं आया है।


कोविड वार्ड प्रभारी डॉ. आरडी मीना ने बताया कि अब धीरे - धीरे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या घटती जा रही है। लोगों ने लॉकडाउन की पालना करते हुए घरों रहे और शादियों में जीमण कम हुआ इसका सबसे बड़ा असर पड़ा है। अब मौसमी बीमारियों के मरीज आ रहे हैं। एतिहात के तौर पर मरीजों की जांच तो करवाई जा रही है। कोविड वार्ड में ही अधिकांश बैड खाली ही पड़े हैं।

दौसा: कोरोना पॉजिटिव दर एक ही दिन में डेढ़ प्रतिशत गिर कर पहुंची 4.55 प्रतिशत

source https://www.patrika.com/dausa-news/dausa-corona-positive-rate-fell-by-one-and-a-half-percent-to-4-55-per-6866624/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी