कन्हैया दंगल: धार्मिक कथाओं से दर्शक हुए मंत्र मुग्ध

गीजगढ़ (दौसा). उपखंड सिकराय के गेरोटा गांव चल रहे चार दिवसीय दंगल के समापन कार्यक्रम में सोमवार को कन्हैया दंगल का आयोजन किया गया। इसमे लोगों की भीड़ उमड़ी। इंद्रराज मीना ने बताया घूमणा, गढ़ी, जयसिंगपुरा,कालाखो, सहित अन्य गांवों के हजारों लोग दंगल का लुत्फ लेने के लिए पहुंचे।

कार्यक्रम में मोहनपूरा, मायनोज्य सहित आधा दर्जन गायक पार्टियो की मंडलियों के कलाकारों ने धार्मिक कथाओं का विस्तार से गीतों के माध्यम से गाकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। दंगल में राजा हरिश्चन्द्र, रामायण, शिवजी के विवाह, शान्तनु राजा की कथा, नरसी भगत सहित अन्य धार्मिक व पौराणिक कथाओं व लोकगीतों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इसके चलते समस्त वातावरण भक्तिमय हो गया।


दंगल शुरू होने से देर शाम तक लोगों की भीड़ जमा रही। दंगल कार्यक्रम से पहले हरिकीर्तन व सुड्डा दंगल का आयोजन भी किया गया था, लेकिन कन्हैया दंगल में लोंगो की भीड़ देखते ही बन रही थी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगो की इस दंगल के प्रति जबरदस्त उत्साह है।


महिलाओं ने भी देखा दंगल
गांव की महिलाएं भी घरों के कामकाज को छोड़ दंगल देखने पहुंची। दंगल में जगह कम होने से लोगों ने मकान की छतों पर बैठकर लुत्फ लिया। गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों मे आज भी पुराने समय के दंगल सहित अन्य कार्यक्रमों के प्रति रुचि देखते ही बनती है। इन कार्यक्रमों से ग्रामीणों मे आपसी प्रेम बना रहता है।

कन्हैया दंगल: धार्मिक कथाओं से दर्शक हुए मंत्र मुग्ध

source https://www.patrika.com/dausa-news/kanhaiya-dangal-the-audience-was-fascinated-by-religious-stories-6708295/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी