आरपीएससी शिक्षक फोरम के जिलाध्यक्ष बने फाटक्या

दौसा. आरपीएससी शिक्षा फोरम जिला दौसा की बैठक महात्मा गांधी विद्यालय रेलवे स्कूल दौसा में जिला संयोजक कैलाश शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को हुई। इसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ठेकड़ा ब्लॉक महवा के प्रधानाचार्य के साथ हुई मारपीट की कड़े शब्दों में निंदा की गई। बैठक में एक बार फिर प्रहलाद फाटक्या को फोरम का सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर फाटक्या ने कहा कि फोरम शिक्षक व शिक्षार्थियों की समस्याओं के लिए संघर्ष करने के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी योगदान करती है।

Fatkya becomes District President of RPSC Teachers Forum


इस दौरान कोर कमेटी का गठन कर अवधेश तिवाड़ी, मुरलीधर मीणा, शिवसागर जांगिड़, कमलसिंह गुर्जर, घनश्याम चौबदार को शामिल किया गया। जिला प्रवक्ता अभय सक्सैना ने आह्वान किया कि परिक्षेत्र में कोई भी बालक अनामांकित नहीं रहे। इस दौरान कालूराम मालपुरिया, जितेंद्र सैनी, मुरारीलाल मीणा, हंसराज गुर्जर, महेंद्र जीरोता आदि उपस्थित थे।

Fatkya becomes District President of RPSC Teachers Forum

राधाकिशन बने तहसील अध्यक्ष

दौसा. अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त महासंघ तहसील इकाई दौसा की चुनाव प्रक्रिया रविवार को हुई। निर्धारित समय सीमा तक राधाकिशन मीणा का ही नामांकन आने के कारण निर्वाचन अधिकारी धनसीराम बैरवा ने विजयी घोषित किया। नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष राधाकिशन मीणा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई एवं प्रमाण पत्र जारी किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष कैलाशचंद्र मीणा, चुनाव अधिकारी रामनिवास मीणा, जिला महासचिव भरतलाल बैरवा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मपाल मीणा, राजकुमार खींची, कल्याण सहाय मीणा, अशोक मीणा, डॉ. रतिराम मीणा, रामधन मैहर, बाबूलाल मीणा आदि थे।

Fatkya becomes District President of RPSC Teachers Forum

स्थानान्तरण प्रक्रिया सहित अन्य मुद्दों पर जताया रोष

दौसा. शिक्षक संघ शेखावत की जिला बैठक रविवार को नेहरू गार्डन में आयोजित की गई। इस दौरान शिक्षा विभाग की स्थानान्तरण प्रकिया तथा जिले के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर रोष जताया गया। जिलाध्यक्ष फैलीराम मीना के अनुसार बैठक में नियमों को ताक में रखकर आदेश जारी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ ज्ञापन देने, प्रबोधकों के वेतन, सिकराय क्षेत्र में किए गए तबादले, निलम्बित किए गए प्रधानाध्यापक आसतवाड़ा को निर्वाह भत्ता व वेतन भुगतान नहीं करने आदि मामलों पर चर्चा कर उ"ा स्तर पर अवगत कराने का निर्णय किया गया। जिला मंत्री रविन्द्रकुमार भोमिया ने बताया कि उपशाखा सिकराय के चुनाव 7 मार्च, महुवा व दौसा 21 मार्च, लालसोट व बांदीकुई 4 अप्रेल तथा 11 अप्रेल को लवाण उपशाखा के चुनाव होंगे। वहीं ठेकड़ा प्रधानाचार्य से मारपीट की घटना की निंदा करते हुए आरोपियों को पकडऩे की मांग भी की गई।

Fatkya becomes District President of RPSC Teachers Forum



source https://www.patrika.com/dausa-news/fatkya-becomes-district-president-of-rpsc-teachers-forum-6706429/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी