पूर्णाहुति के साथ रुद्र महायज्ञ का समापन

दौसा. रामगढ़ पचवारा कस्बे के नले वाले हनुमान मंदिर में 108 कुंडीय रुद्र महायज्ञ का समापन सोमवार को पूर्णाहुति के साथ हो गया। इसमें श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। कस्बे समेत आस पास के गांवों से आए हजारोंं श्रद्धालु पूर्णाहुति के मौके पर मौजूद रहकर इस धार्मिक आयोजन के साक्षी भी बने।
यज्ञाचार्य वीरेन्द्र शास्त्री की अगुवाई में विप्रजनों द्वारा मुख्य कुंड व शेष 108 कुंडों पर पूजा अर्चना के बाद आहुतियां दिलाई।

मुख्य कुंड पर यज्ञाध्यक्ष महंत रामदास व मुख्य यजमान मोहन सोनी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुति दी। जय श्रीराम, हनुमानजी महाराज व शंकर भगवान के जयकारों से पूरा वातावरण गूंजा दिया। श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला की परिक्रमा देते हुए अग्निदेव भगवान की आराधना की।
मंदिर में भव्य फूल बंगला झांकी भी सजाई गई। यज्ञ परिसर में मेले का माहौल नजर आया। जगह जगह अस्थायी दुकानें भी नजर आई।

जहां ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी की। भीड़ को देखते हुए दिन भर रामगढ पचवारा थाना प्रभारी सुभाष शर्मा की अगुवाई में पुलिस जाप्ता दिन भर यज्ञ परिसर में घूमता रहा। रविवार रात्रि को भजन संध्या का आयोजन किया,
इस मौके पर बाबा श्याम की झांकी सजाकर गायक कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुती दी। रामकथा के मुख्य यजमान धीरज शर्मा, रुद्रभिषेक मुख्य यजमान ललित गुप्ता, लल्लूप्रसाद निरायणवाल, रामप्रसाद खाड़ा, रामचरण गुप्ता, दिनेश सोनी, ईश्वर सोनी, भगवान माठा, धन्नालाल मीना, फैलीराम मीना, कन्हैयालाल मीना, गुलाब सोनी, रामचरण हलवाई, पवन द्विवेदी, आर्यन शर्मा, रोहित शर्मा, गोलू कटारा समेत कई जने मौजूद रहे। समापन के मौके पर श्रीराम सेवा समिति की ओर से सभी सहयोगकर्ताओं का सम्मान किया गया।
भंडारे में करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी जीमी। रुद्र महायज्ञ के समापन के मौके पर संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें लालसोट संत मंडल के अध्यक्ष रामशरणदास और संरक्षक चरणदास दौसा मंडल से संत शंकरदास व श्यामदास की अगुवाई में सैकड़ों संत-महात्मा शामिल हुए। इस मौके पर संत रामदास को रामगढ़ पचवारा नले वाले हनुमान मंदिर का महंत घोषित करते हुए उन्हें इसकी उपाधि भी दी गई।

भजन संध्या 27 को
नांगल राजावतान. उपखण्ड मुख्यालय पर श्याम परिवार सेवा समिति के तत्वावधान में 27 फरवरी को श्याम बाबा की शोभायात्रा व रात्रि भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष सीपी शर्मा ने बताया कि श्याम बाबा की सुबह 11 बजे शोभायात्रा मीन भगवान मंदिर से शुरू होकर विद्युत निगम जीएसएस होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी।



source https://www.patrika.com/dausa-news/concluding-rudra-mahayagna-with-poornahuti-6708963/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी