दौसा. कविताओं के माध्यम से किया मतदान के प्रति जागरूक
दौसा. भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरूकता के संदेश को अपनी काव्य रचनाओं के माध्यम से युवाओं तक पहुंचाने के लिए राजकीय महाविद्यालय सिकराय में जिले के साहित्यकार व कवि पहुंचे। कॉलेज सभागार में आयोजित युवा शिक्षार्थी मतदाता सम्मेलन में मां सरस्वती की पूजा अर्चना के पश्चात कवियों ने रचनाओं की छटा बिखेरी तो सैकड़ों श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम में कवि कृष्ण कुमार सैनी, धर्मेन्द्र कुमार सैनी, नवलकिशोर सैहणा, डॉ निर्मला शर्मा, पुष्पेन्द्र शर्मा एवं स्वीप कार्यक्रम के जिला समन्वयक महेश आचार्य ने प्रस्तुति दी।
महाविद्यालय सिकराय के प्राचार्य ने युवाओं को नाम जुड़वाने तथा मतदान कार्य की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के संदर्भ में जिला समन्वयक महेश आचार्य ने समझाया। लोक कलाकार दिलीप शर्मा ने मतदाताओं को प्रोत्साहित किया। मतदाता जागरुकता का संकल्प भी कराया गया।
ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित कराने की मांग
लालसोट. क्षेत्र के खुर्रा गांव निवासी समाजसेविका राजेश्वरी मीना ने भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचकर राहुल गांधी को ईआरसीएपी के मुद्दे की मांग उठाने को लेकर ज्ञापन सौंपा है। राजेश्वरी ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कापरेन में शनिवार शाम को राहुल गांधी को ईआरसीपी के मुद्दे को संसद में उठाकर राष्ट्रीय परियोजना घोषित करवाए जाने की मांग की है। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना में पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों के कई बड़े बांध छूट गए हैं, जिन्हें प्राथमिकता से जोड़ा जाए। इसको लेकर राहुल गांधी ने पीसीसी चीफ गोङ्क्षवद ङ्क्षसह डोटासरा को निर्देशित करते हुए कहा कि ईआरसीपी में छूटे हुए सभी बड़े बांधों को जोड़ा जाए। राहुल गांधी ने यह भी आश्वस्त किया कि राजस्थान में हमारी सरकार है, यहां ईआरसीपी में छूटे हुए सभी बांधों को जोड़ा जाएगा। साथ ही संसद में भी यह मांग भी उठाई जाएगी। इस दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, कैबिनेट मंत्री रमेश मीना भी मौजूद थे। राजेश्वरी ने बताया कि राहुल गांधी की भारत यात्रा आगामी दिनों में लालसोट विधानसभा क्षेत्र में होकर भी गुजरेगी। डिडवाना गांव में राहुल गांधी किसानों से संवाद करेंगे। इस दौरान ईआरसीपी को लेकर किसानों को जागरूक किया जाएगा।
source https://www.patrika.com/dausa-news/made-aware-of-voting-through-poems-7917091/
Comments
Post a Comment