दौसा. परशुराम कुण्ड आमंत्रण यात्रा के लिए संतों को दिया न्योता

दौसा. विप्र फाउण्डेशन की ओर से देशभर में निकाली जा रही परशुराम कुण्ड आमंत्रण यात्रा के लालसोट विधानसभा क्षेत्र में आगमन पर आयोजित संत समागम के लिए कार्यकर्ताओं ने रामगढ़ पचवारा कस्बे के नले वाले हनुमान मंदिर पर पहुंचकर षड्दर्शन संत समाज के अध्यक्ष स्वामी रामदास को न्योता दिया। इस अवसर पर संत ने पोस्टर का भी विमोचन किया।
यात्रा संयोजक सियाराम शर्मा ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में लोहित नदी पर पांचवें धाम के रूप में विकसित होने जा रहे परशुराम कुण्ड पर स्थापित की जा रही अष्टधातु की 51 फीट ऊंची प्रतिमा के स्थापना समारोह में आमजन को आमंत्रित करने के लिए यात्रा पूरे देश में निकाली जा रही है। यात्रा के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर है।
24 दिसम्बर को नांगल राजावतान से लालसोट की सीमा में प्रवेश करने पर भव्य स्वागत के बाद वाहनों के काफिले के साथ डिडवाना पहुंचेगी, जहां मेला चौक पर सर्वसमाज महाआरती व भजन संध्या करेगा। 25 दिसम्बर को सुबह डिडवाना से वाहन रैली के साथ लालसोट में यात्रा पहुंचेगी। परशुराम मन्दिर से कलश यात्रा के साथ भव्य शोभायात्रा, संत समागम व धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद मण्डावरी में परशुराम धर्मशाला में तुलसी पूजन व भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर विप्र फाउण्डेशन के जिला संरक्षक रमेश पंडा, गौड़ सनाढय ब्राह्मण सभा लालसोट के अध्यक्ष राधामोहन मिश्रा, रामगढ पचवारा अध्यक्ष मदनलाल शर्मा, गोपालकृष्ण शर्मा, विकास गौतम, नरेंद्र टापरिया, बनवारी अवस्थी, बालमुकुंद राजौली , कन्हैया लाल पालडी, लालसोट अध्यक्ष दिनेश जोशी समेत कई जने भी मौजूद रहे।



source https://www.patrika.com/dausa-news/dausa-saints-were-invited-for-parshuram-kund-invitation-tour-7934953/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

निजी बस-ट्रक में भिड़ंत, डेढ़ दर्जन मजदूर घायल

पेयजल संकट को लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं