पालिका चुनाव...लॉटरी के बाद कई नेताओं के बिगड़े समीकरण
बांदीकुई. शहर के नगरपालिका के 40 वार्डों के लिए लॉटरी के बाद कई नेताओं और मौजूदा नेताओं के समीकरण बिगड़ गए तो कई के चेहरे खिल उठे। लॉटरी निकलने के साथ ही राजनीतिक समीकरण बैठाने शुरू कर दिए। कई पार्षदों को अब दूसरे वार्डों में अपनी राजनीति की जगह तलाशनी होगीं। क्योंकि उनके वार्ड अब दूसरे वर्ग के लिए आरक्षित हो गए।
सोशल मीडिया पर चला चुनावी वार
लॉटरी के बाद राजनेता सोशल मीडिया पर सक्रिय नजर आए और आरक्षण के बाद में अपने अपने वार्डों से दावेदारी ठोकते नजर आए। कई राजनेताओं को दूसरे वार्ड में राजनीतिक जमीन तलाशने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने कमेंट्स भी किए। (ए.स/ग्रामीण)
लालसोट. नगर पालिका के 35 वार्ड के लिए आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया होने के बाद अब शहर में पालिका चुनाव की सरगर्मियां भी शुरू हो गई है। मंगलवार को आरक्षण लॉटरी को लेकर सुबह से दावेदार टकटकी लगाए बैठे रहे। दोपहर में जानकारी मिलने के बाद दावेदारों ने ताल ठोक दी। गौरतलब है कि इस बार लालसोट नगर पालिका का अध्यक्ष पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है।
इसके चलते पार्षद की सीढ़ी के जरिए पालिका अध्यक्ष की कुर्सी का ख्वाब संजोए बैठे दावेदार
भी अब अपने परिवार की महिलाओं के सुरिक्षत वार्ड की तलाश में जुट गए हैं।
आरक्षण लॉटरी में वार्ड संख्या 31, 35, 33, 15, 34, 21, 23 व 12 सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया है, लेकिन सामान्य वार्ड 1, 5, 8, 10, 14, 16, 17, 18, 22, 24, 25, 26, 27, 28 व 30 से भी कई महिला प्रत्याशियों के चुनावी मैदान में कूदने की संभावना बन गई है। आरक्षण लॉटरी में एसटी वर्ग के लिए भी वार्ड 6 को आरक्षित किया गया है। इसके चलते नगर पालिका के इतिहास में पहली बार एसटी वर्ग से पार्षद चुना जाएगा। इसके अलावा वार्ड 7 व 9 ओबीसी महिला, वार्ड 20, 13, 32, 4 व 19 ओबीसी पुरुष, वार्ड 2, 3, 29 एससी व वार्ड 11 एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
बांदीकुई नगरपालिका के वार्ड की लॉटरी पर नजर
बांदीकुई. नगर पालिका के 40 वार्डो की निकाली गई लॉटरी में वार्ड 5, 14, 23, 25, 26, 28, 30, 31, 34, 35, 37, 39 व 40 सामान्य तथा 36, 16, 29, 15, 38, 3 व 22 सामान्य महिला , वार्ड संख्या 2, 6, 13, 24, 32 ओबीसी, वार्ड संख्या 4 व 33 ओबीसी महिला, वार्ड संख्या 8, 9, 10, 11, 18, 20 व 21 एससी, वार्ड संख्या 12, 17, 19 व 7 एससी महिला व वार्ड संख्या 1 एसटी व 27 व एसटी महिला रहेंगे।
source https://www.patrika.com/dausa-news/municipality-elections-many-leaders-have-deteriorated-equations-af-6458248/
Comments
Post a Comment