आदेशों को धता, निजी शिक्षण संस्थानों का हो रहा है संचालन

लालसोट (दौसा). सरकार व प्रशासन द्वारा भले की कोरोना संक्रमण के चलते सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों में अध्ययन कार्य पर पाबंदी लगा रखी हो , लेकिन शहर में कुछ निजी शिक्षण संस्थान इन पाबंदियों के आदेशों को धता बताकर परामर्श की आड़ में नियमित कक्षाओं का संचालन कर रहे हैं। इन निजी शिक्षण संस्थानों में पढने वाले छात्र-छात्राएं दिन भर शहर की सड़कोंं, गलियों, कॉलोनियों व मोहल्लों में पीठ पर अपने अपने संस्थान का बैग भी टांगे नजर आते हैं, लेकिन उसके बाद भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने इन निजी शिक्षण संस्थानों की और गौर नहीं किया है।
इन शिक्षण संस्थानों में कोरोना संक्रमण के खतरें को भी पूरी तरह नजर अंदाज किया जा रहा है। संचालकों द्वारा बड़ी चालाकी के साथ कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। संस्थान के मुख्य प्रवेश पर ताला लटका रहता है और छात्र-छात्राओं को अन्य दरवाजे से प्रवेश दिया जाता है। इसके अलावा इन संस्थानों के बाहर दुपहिया वाहनों का जमावड़ा भी बना रहता है।
नियमित कक्षाओं का संचालन करते हुए इन संस्थानों के संचालकों द्वारा अपने निहित स्वार्थ के लिए छात्र-छात्राओं को कोरोना संक्रमण के खतरे की ओर धकेला जा रहा है। दूसरी ओर ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंदनारायण माली ने बताया कि क्षेत्र में अब तक जहां से भी इस तरह की शिकायत मिली है, वहां आवश्यक कार्रवाई की गई है। आगे भी इसी तरह का मामला प्रकाश में आता है निर्धारित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इंटरनेट सेवा बंद, उपभोक्ता परेशान
मानपुर. गुर्जर आरक्षण आन्दोलन के मद्देनजर इंटरनेट सेवा बंद होने से उपभोक्ता परेशान नजर आए। शनिवार सुबह से ही आनलाइन खरीदारी भी बाधित रही। संदेशों का आदान-प्रदान नहीं होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालाकि कुछ बैंकों में इंटरनेट सेवा चलने से लोगों को धन के लेन-देन में परेशानी नहीं हो रही है।

दौसा. गुर्जर आरक्षण आन्दोलन के मद्देनजर शुक्रवार शाम अचानक इंटरनेट सेवा बंद रहने से व्यापारी वर्ग खासा परेशान नजर आया। व्यापारी मनीष खण्डेलवाल, पवन शर्मा इत्यादि ने बताया कि अचानक इंटरनेट सेवा बंद करने से लोडिंग हो रही गाडिय़ों के ई-वे बिल नहीं बन पाए। जिससे समय पर माल की डिलीवरी नहीं हो पाई। नेटबैंकिंग की ऑनलाइन लेन-देन भी नहीं हो पाया। इसके अलावा धर्मकांटों पर टीपी रवन्ना की पर्चियां भी नहीं निकल पाई। शनिवार को भी व्यापारी वर्ग खासा परेशान रहा।



source https://www.patrika.com/dausa-news/defying-orders-private-educational-institutions-are-operating-6494177/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी