पानी के लिए पारा गर्म, महिलाओं ने टंकी पर चढ़कर किया प्रदर्शन

लवाण(दौसा). कस्बे में शुक्रवार को नलों से पानी के नहीं आने पर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पम्प हाउस पहुंचकर दूसरी जगह चल रही सप्लाई को बंद कराकर टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए। मौके पर एक स्थानीय कर्मचारी तो मिला,लेकिन टंकियों में पानी भरने वाला कर्मचारियों नहीं मिलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की बाद में ग्रामीणों के समझाने पर महिलाएं टंकी से नीचे उतर आई।

पांच बोरिंग, एक फैल, चार की मोटर खराब
सन्तोष देवी, रमली, सुगना देवी, मीरा देवी, विमला, रोशन बागड़ी, सुवालाल, ईश्वर और राजू ने बताया कि सीनियर स्कूल, धोबी मोहल्ला, माली मोहल्ला, दौसा दरवाजा आदि दर्जनों मोहल्लों में नलों से पानी नहीं आने पर लोगों को पेयजल समस्या सता रही है।

जलदाय विभाग ने कस्बे में पानी की सप्लाई के लिए पांच बोरिंग करवा रखे हैं। इसमें एक बोरिंग फैल तो चार बोरिंग की मोटर जलकर खराब हो गई। इस बारे में जलदाय विभाग के अभियंताों को अवगत कराने के बाद भी एक माह से नई मोटर नहीं भेजी। उन्होंने बताया कि
कस्बे में कई जगह तो तीन-चार दिन में कभी पानी जा रहा है, लेकिन कई इलाकों में पानी नहीं पंहुच रहा है। जलदाय विभाग ने पम्प हाउस पर पानी स्टोरेज के लिए करीब तीन लाख लीटर की टंकी भी बना रखी है, लेकिन उसमें भी पानी नहीं भरा जा रहा है।

मतदान के बहिष्कार की दी चेतावनी
ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल समस्या का शीघ्र निदान नहीं किया गया तो वे 28 सितम्बर को सरपंच व पंच के होने वाले चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी।

नए बोरिंगों के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा
भूजल स्तर भी नीचे गिर गया है। कस्बे में पांच नए बोरिंग कराने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। स्वीकृति आते ही नए बोरिंग खुदवाए जाएंगे। पांचों बोरिंगों में नई मोटर डाली जाकर भूमिगत पाइप लाइन में लगे सभी वॉल्व को बदला जाएगा।

विजेन्द्रकुमार, कनिष्ठ अभियन्ता,

जलदाय विभाग दौसा।

पानी के लिए पारा गर्म, महिलाओं ने टंकी पर चढ़कर किया प्रदर्शन

source https://www.patrika.com/dausa-news/mercury-hot-for-water-women-perform-on-tank-6422194/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी