भयमुक्त मतदान को लेकर किया फ्लैग मार्च

महुवा (दौसा). पुलिस व आरएसी के जवानों ने ग्राम पंचायतों में फ्लैग मार्च निकालकर शांतिपूर्ण व भयमुक्त मतदान कराने का संदेश दिया। कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन की पालना करवाते हुए चल रहे प्रथम चरण के पंचायतीराज चुनाव को लेकर गुरुवार को पुलिस व आरएसी के जवानों ने समलेटी, खौंचपुरी, पाटोली व पीपलखेड़ा सहित अन्य ग्राम पंचायतों में फ्लैग मार्च कर भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश दिया।

लालसोट. पंचायत चुनावों को लेकर गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी गांवों में पुलिस व आरएसी के जवानो ने फ्लैग मार्च निकाला और ग्रामीणों को भय मुक्त मतदान के लिए प्रेरित किया। कार्यवाहक थाना प्रभारी महावीर प्रसाद ने बताया कि पुलिस कर्मियों व आरएसी के जवानों ने संयुक्त रूप से खेमावास, लालपुरा, खटवा, होदायली, श्रीरामपुरा, मिर्जापुरा, लाखनपुर, लाडपुरा, डिगो, इंदावा व खटूंबर ग्राम पंचायतों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को पंचायत चुनावों मेें किसी भी बहकावे में नहीं आते हुए भयमुक्त होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

मतदान बूथों पर तैनात रहेेंगे एसटीएफ के जवान

लवाण. लवाण पंचायत समिति की 15 ग्राम पंचायत के पंच व सरपंच के चुनाव 28 सितम्बर को पहले चरण में होंगे। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। शांतिपूर्ण व भयमुक्त मतदान के लिए लवाण थाने में एसटीएफ के 75 जवानों की एक टुकड़ी आ पहुंची है। ये जवान प्रत्येक मतदान बूथों पर तैनात रहेंगे। गहन जांच करने के बाद ही मतदाता को मतदान केन्द्र में प्रवेश दिया जाएगा। मतदान बूथों पर बेरिकेडिंग की जाएगी।
लवाण थाने में सुबह से ही फोर्स का आना शुरू हो गया है। थाने के पुलिसकर्मी भी जवानों की रहने की व्यवस्था करने में जुट गए। ये जवान अब लवाण पंचायत समिति के पंच व सरपंच के चुनाव कराने के बाद ही जाएंगे।


चुनावों से गांवों में उत्सव जैसा माहौल
गढ़ोरा. पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। गांवों में कई लोग कई दिन पूर्व से ही नामांकन भरने की तैयारियों में लगे हुए थे। गत दिवस अपने आराध्य देवों के मंदिरों में प्रसादी चढाने के साथ ढोक लगाकर अपने समर्थको के साथ नामांकन भरने पहुंचे । पहली बार बनाई गई ग्राम पंचायत गढ़ोरा में तो युवाओं व ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था। नामांकन के दौरान पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा।



source https://www.patrika.com/dausa-news/flag-march-for-fear-free-voting-6420364/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी