नगरपालिका के गेट को बंद कर किया प्रदर्शन

लालसोट. शहर के वार्ड 13 व 14 के राशन डीलर पर मनमानी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सोमवार को नगर पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मौके पर कोई अधिकारी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने नगर पालिका कार्यालय के गेट को भी बंद कर दिया। कुछ देर बाद पहुंचे एसडीएम ने ग्रामीणों से ज्ञापन लेकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया।

Demonstration by closing the municipal gate


जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड 13 व 14 के दर्जनों महिला-पुरुष राशन डीलर पर मनमानी के आरोप लगाते हुए पंचायत समिति कार्यालय पर एसडीएम गोपाल जांगिड़ को ज्ञापन देने जा पहुंचे। काफी देर तक जब वहां एसडीएम नहीं मिले तो ये सभी लोग नगर पालिका कार्यालय पर जा पहुंचे। वहां भी कोई अधिकारी नहीं मिलने के बाद उन्होंने गेट को बंद करते हुए कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करना शुरू कर दिया। पुखराज सैनी समेत अन्य ने बताया कि गरीबों को राशन के गेहंू का वितरण नहीं किया जा रहा है। डीलर के पास जाने पर यह जवाब मिलता है कि एपीएल परिवारों का गेहूं नहीं आ रहा है और अभ्रदता से भी पेश आता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस बारे में जिला अधिकारियों व उद्योग मंत्री से मिलकर भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं के बाद ग्रामीण सुबह आठ बजे से ही भूखे प्यासे डीलर व अधिकारियों के यहां चक्कर काट रहे हैं।

Demonstration by closing the municipal gate


ग्रामीणों ने बताया कि कोरोना के चलते उनके काम धंधे पहले ही चौपट हो चुके हैं और परिवार का पेट भरने के लिए गेहूं भी नहीं मिल रहा है। कुछ देर बाद मौके पर उपखण्ड अधिकारी गोपाल जांगिड़ पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों से ज्ञापन लेकर भरोसा दिया कि इस बारे में शीघ्र ही उचित कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अजय सैनी, संतोष, श्रीफूल, भगवान सहाय, प्रकाश सैनी, कालूराम, तीजो देवी, कंचन देवी, अनोखी देवी, कलावती, रामसहाय, कालू, अंकित, श्रीराम, लल्लूप्रसाद, पायल, पुष्पा देवी समेत कई लोग थे। (नि.प्र)

Demonstration by closing the municipal gate



source https://www.patrika.com/dausa-news/demonstration-by-closing-the-municipal-gate-6400224/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी