चार महिलाओं के गले से सोने की चेन तोड़ी, भागवत कथा में नंदोत्सव के दौरान हुर्ई घटना

दौसा. लालसोट शहर के खण्डेलवाल सेवा सदन में आयोजित हो रही श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन में सोमवार को चार महिलाओं के गले से सोने की चेन तोड़ने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार कथा वाचक राष्ट्रीय संत दिव्य मोरारी बापू द्वारा सोमवार को भगवान के जन्म की कथा प्रसंग पर प्रवचन के दौरान मनाए गए नंदोत्सव में यह घटना हुर्ई है। शुरुआत में दो महिलाओं को उनके गले से चेन तोड़े जाने के बारे में पता चला को मंच से इस बारे में सावधन रहने के लिए आगाह किया गया।

इसी दौरान दो अन्य महिलाओं ने भी बताया कि उनके गले से भी चेन को तोड़ लिया गया। इसके बाद मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी भी मच गई, लेकिन घटना को अंजाम देने वाली मौके से फरार होने में सफल हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर लालसोट पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने खण्डेलवाल सेवा सदन मेें लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले, लेकिन कोर्ई सफलता नहीं मिली।



source https://www.patrika.com/dausa-news/gold-chain-broken-from-the-neck-of-four-women-incident-happened-durin-8699972/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

निजी बस-ट्रक में भिड़ंत, डेढ़ दर्जन मजदूर घायल

पेयजल संकट को लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं