शादी का झांसा देकर तीन वर्ष तक देह शोषण, बच्चा पैदा होने पर छोड़ भागा आरोपी

एक विवाहिता ने शादी का झांसा देकर 3 वर्ष तक देह शोषण करने का आरोप लगाते हुए एक जने के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीड़िता के तीन वर्ष बाद बच्चा पैदा हुआ तो युवक उसको छोड़कर भाग गया।

पुलिस ने बताया कि विवाहिता ने मामला दर्ज कराया कि रिश्ते में देवर लगने वाला युवक तीन वर्ष पूर्व जयपुर में पढ़ाई करता था। इस बीच जब वह गांव आया तो उसे प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिया। उसके बाद युवक लगातार संबंध बनाता रहा।

युवक द्वारा शादी का झांसा देकर विवाहिता को जयपुर बुला लिया। जहां पर एक कमरे में वह दोनों पति-पत्नी के रूप में रहने लगे। जयपुर में विवाहिता से युवक ने मजदूरी का कार्य कराना शुरू कर दिया तथा उसने खुद की पढ़ाई में भी विवाहिता की मजदूरी के पैसे खर्च कर जेवरात भी बेच दिए। 2 वर्ष बाद विवाहिता गर्भवती हो गई।

उसके बाद युवक उसे दौसा किराए के एक कमरा में लेकर रहने लगा। 8 दिसंबर को विवाहिता के दौसा में प्रसव हुआ। इसके बाद युवक उसे छोड़कर चला गया। पीड़िता ने डिलीवरी के 5 दिन बाद ही थाने पहुंचकर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

यह भी पढ़ें : आरबीएल बैंक में नौ करोड़ की ठगी के दो और आरोपी गिरफ्तार



source https://www.patrika.com/dausa-news/exploitation-for-three-years-on-the-pretext-of-marriage-8640923/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

निजी बस-ट्रक में भिड़ंत, डेढ़ दर्जन मजदूर घायल

पेयजल संकट को लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं