Rajasthan Election Reasult: राजस्थान के दो केबिनेट मंत्री सीट नहीं बचा पाए, जानें दौसा जिले की 5 सीटों से कौन जीता-कौन हारा
Rajasthan Election Reasults: राजस्थान के दौसा जिले की 5 विधानसभा सीट में से चार महवा, बांदीकुई, लालसोट और सिकराय में कांग्रेस हार गई है। दो केबिनेट मंत्री ममता भूपेश और परसादी लाल मीणा अपनी सीट भी नहीं बचा पाए। 2018 के विधानसभा चुनाव में दौसा जिले से चार पर सीट बांदीकुई, लालसोट, दौसा और सिकराय पर कांग्रेस जीती थी।
एक सीट महवा पर निर्दलीय उम्मीदवार ओम प्रकाश हुड़ला ने बाजी मारी थी। इस बार महवा, बांदीकुई, लालसोट और सिकराय पर भाजपा जीत गई है। एक दौसा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार मुरारीलाल मीणा आगे चल रहे हैंं। महवा से भाजपा के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीणा के भतीजे भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र मीणा ने ओम प्रकाश हुड़ला को हराया।
यह भी पढ़ें : राजस्थान की इस सीट पर हुआ बड़ा खेला, भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त
चिकित्सा मंत्री और लालसोट से कांग्रेस प्रत्याशी परसादीलाल मीना को भाजपा के रामबिलाश मीना ने हराया। वहीं बांदीकुई में कांग्रेस के जीआर खटाणा भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। वहां भाजपा के भागचंद टांकड़ा ने जीत का परचम लहराया। सिकराय में मंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी ममता भूपेश भाजपा प्रत्याशी विक्रम बंशीवाल से हार गई। मात्र दौसा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी मुरारीलाल मीना भाजपा प्रत्याशी शंकरलाल शर्मा से बढ़त बनाए हुए हैं।
यह भी पढ़ें : झोटवाड़ा से जीते राज्यवर्धन सिंह राठौड़, आमेर से हारे सतीश पूनिया
source https://www.patrika.com/dausa-news/dausa-assembly-election-results-2023-two-cabinet-ministers-lost-their-seats-8618735/
Comments
Post a Comment