मरे हुए लोगों के खातों में आई लाखों की सरकारी पेंशन, फर्जी वाउचरों से निकाल लिए रुपए

दौसा/नांगल राजावतान। उपखण्ड के गांव छारेड़ा स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में कार्यरत कैशियर ने मृत लोगों के खातों में आई लाखों की सरकारी पेंशन राशि का फर्जी वाउचरों से गबन किया था। शाखा प्रबन्धक मदनलाल मीना ने बताया कि बैंक शाखा के कर्मचारी कैशियर राजेश कुमार मीना ने करीब एक दर्जन मृत लोगों के खातों से करीब साढे चार लाख की पेंशन राशि का गबन किया था। कर्मचारी ने सितम्बर 2021 से फरवरी 2023 तक बैंक शाखा में कार्यरत रहने के दौरान फर्जीवाड़े को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार भगवान मीना निवासी मोहनपुरा की मौत 10 अक्टूबर 2018 को हो गई थी। इसके खाते में मौत होने के बाद आई पेंशन की राशि करीब 50 हजार को फर्जी विड्रोल भरकर 28 फरवरी 2023 को निकाली गई। इसी प्रकार श्रीकिशन मीना निवासी मोहनपुरा की मौत 14 फरवरी 2020 में हुई, खातेे में आई पेंशन की राशि 67 हजार को 16 फरवरी 2022 को निकाला। फैलीराम मीना निवासी बैजवाडी की मौत 10 जनवरी 2023 को हो गई, खाते से 39 हजार रुपए 21 फरवरी को निकाल लिए।

यह भी पढ़ें : PM मोदी ने Rajasthan की जनता को दी सौगात, कहा- राजस्थान ने तो डबल सेंचुरी मार दी, पापड़-नमकीन को लेकर भी बोले

रणजीत बैरवा निवासी चूडियावास की मौत 21 नवम्बर 2019 को हुई तथा खाते से 55 हजार 24 फरवरी 2023 को राशि पार कर ली। इसी प्रकार तेजराम मीना निवासी भवता, गंगाधर मीना निवासी शहसपुर, बद्रीनारायण मीना निवासी उदयपुरिया सहित अन्य मृत लोगों केे खातों से फर्जी विड्रोल व खाते से राशि ट्रांसफर कर लाखों का गबन किया गया। उल्लेखनीय है कि बैंक शाखा में लाखों के गबन का मामला सामने आने पर शाखा प्रबन्धक ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया था। कर्मचारी को निलम्बित भी किया जा चुका है।



source https://www.patrika.com/dausa-news/rajasthan-government-pension-transfer-in-dead-people-withdrawn-with-f-8368454/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी