बारिश से तैयार फसल चौपट होने से किसान मायूस

सिकंदरा. दौसा. क्षेत्र में पिछले 4-5 दिन से लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें पड़ गई है। खरीफ की फसल कटाई का समय होने के कारण बाजरे व तिल की फसल बारिश से चौपट होने लगी है। बाजरे व तिल की फसल अधिकांश जगह पर कट चुकी है, लेकिन कटी हुई फसलें खेतों में पड़ी हुई है। लगातार बारिश का दौर होने के चलते किसान फसलों को सुखाकर कटर मशीन से निकलवा नहीं पा रहे।

बाजरे की बालियां खेतों में पानी के बीच पड़ी पड़ी अंकुरित होने लगी है। ऐसे में पकी पकाई फसल किसानों के सामने खराब हो रही है। किसान की यह पीड़ा बहुत ही चिंताजनक है। महंगे दामों पर खाद बीज व मेहनत का पसीना बहाने के बावजूद भी उन्हें तैयार फसल नहीं मिल पा रही है। अगर एक सप्ताह बारिश बंद रहे तथा धूप खिले तो किसान अपनी पकी फसल को समेट सकते हैं, लेकिन पिछले 4-5 दिन से हो रही बारिश से किसानों की 60 प्रतिशत से अधिक फसलें खराब हो चुकी है। ऐसे में मायूस किसान अब ईश्वर से बारिश रोकने की गुहार लगा रहे हैं।

यहां भी है नुकसान

बारिश से पूरे जिले के किसानों की फसल को नुकसान हुआ है। वहीं सिकंदरा क्षेत्र के आसपास निहालपुरा, भंडारी, छोकरवाड़ा, डोलिका, गढ़ रानोली, गुमानपुरा, टोरडा, बहरावंडा, गंडरावा, गांगदवाडी, झील, झरणा, बावनपाड़ा, मरियाड़ा, दुब्बी, भोजपुरा, कैलाई सहित क्षेत्र के आसपास के सभी गांव में बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है।


फसल खराबे का मिले मुआवजा

क्षेत्र में बारिश से 60 से 70 प्रतिशत फसलों में खराब हुआ है। सरकार की ओर से अभी तक फसल खराब का ना तो सर्वे कार्य शुरू किया गया ओर ना ही मुआवजे का आश्वासन दिया गया। किसान महेंद्र, गिर्राज, रामकेश सहित अन्य लोगों का कहना है कि सरकार द्वारा क्षेत्र में खराब फसल का सर्वे करवाकर किसानों को मुआवजा दिया जाए।


इनका कहना है
- बारिश से क्षेत्र के किसानों की फसल को बहुत अधिक नुकसान हुआ है। सरकार को किसानों को मुआवजा देने के लिए सर्वे की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए - बबलू कसाना बुड़ली, समाजसेवी।

सर्वे करवाया जाएगा

क्षेत्र में बारिश से खराब हुई फसलों का जल्द ही सर्वे करवाया जाएगा।

-पीयूष समारिया, कलेक्टर दौसा।

बारिश से तैयार फसल चौपट होने से किसान मायूस

source https://www.patrika.com/dausa-news/farmers-disappointed-due-to-crop-loss-due-to-rain-7082361/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी