शोर-शराबे के बीच विकास के प्रस्ताव पारित

नांगल राजावतान. उपखण्ड मुख्यालय के राजपुरिया रोड स्थित पंचायत समिति कार्यालय पर मंगलवार को पंचायत समिति की पहली साधारण सभा में शोर-शराबे के बीच विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए।
प्रधान दिनेश कुमार मीना की अध्यक्षता में हुई साधारण सभा के शुरू होते ही हंगामे के साथ सार्वजनिक निर्माण विभाग की सड़कों के प्रस्ताव पारित करने के अलावा बिजली, पेयजल, मनरेगा के कार्यों सहित अन्य मुद्दे छाए रहे।

Development proposals passed in nangal rajawatan

बैठक में भाण्डारेज से पपलाज माता वाया आलूदा, छारेड़ा सडक, एनएच 148 से छारेड़ा वाया उदयपुरिया बागपुरा सड़क, एनएच 11 से लाहडीकावास वाया ठीकरिया, गढ़-आलूदा सड़क, पापडदा से कालेडी वाया हापावास बेडखो सड़क निर्माण के प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। साथ ही क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती नहीं करने, बिजली समस्याओं का जल्द सामाधान करने, खराब हैण्डपम्पों को तुरन्त ठीक करने, पेयजल योजना की लाइनों को सिटी से जा़ेडने सहित पपलाज माता मार्ग पर लगे ट्रांसफार्मरों को निगम द्वारा उतारने पर दुबारा जल्द लगावाने, चूडियावास विद्यालय के सामने लगे ट्रांसफार्मर के तार जुड़वाने, श्यालावास राजकीय विद्यालय में होकर गुजर रही विद्युल लाइन को दूसरी जगह लगवाने, गांवों में खुले कुओं को ढकवाने, पात्र लोगों को पेंशन दिलवाने सहित कई प्रस्ताव पारित किए गए।

Development proposals passed in nangal rajawatan


बैठक में श्यालावास सरपंच राजेन्द्र बारवाल ने खराब हैण्डपम्पों में ग्राम पंचायत से पाइप लगाने के बाद भी जलदाय विभाग द्वारा उन पाइपों का बजट उठाने का आरोप लगाया गया। सरपंच ने ग्राम सेवा सहकारी समितियों द्वारा किसानों को ऋण वितरण में अनियमितता बरतने की बात कहते हुए जांच करवाने की मांग की। बैठक में श्रम विभाग, रसद विभाग के अधिकारी नहीं आए।

Development proposals passed in nangal rajawatan


इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी बृजेन्द्र कुमार मीना, तहसीलदार ज्वालासहाय मीना, विकास अधिकारी हरकेश मीना, अतिरिक्त विकास अधिकारी नरेन्द्र कुमार मीना, सहायक विकास अधिकारी रामजीलाल मीना, आशाराम महावर, सहायक अभियन्ता पंचायत समिति रमेशचंद महावर, चूडियावास सरपंच दिनेश महावर, नांगल राजावतान सरपंच ओमप्रकाश मीना, खवारावजी सरपंच गुलाब शर्मा, मानपुरिया सरपंच आरती देवी मीना आदि मौजूद थे।


धरातल पर नहीं हो रहे मनरेगा कार्य


पंचायत समिति सदस्य राकेश बोहरा ने कहा कि ग्राम पंचायत धरणवास में मनरेगा योजना के तहत एक साल में करीब डेढ़ करोड के कार्य हुए हैं, लेकिन धरातल पर कार्य नजर नहीं आते। इसके बारे में पंचायत समिति के अधिकारियों से पूछा गया तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला।


गोशाला खोलने की मांग
पंचायत समिति सदस्य रामजीलाल बैजवाड़ी ने क्षेत्र में आवारा घूम रहे पशुओं से निजात दिलाने के लिए गोशाला खोलने की मांग उठाई। इस पर सभी सदस्यों ने क्षेत्र में गोशाला खोलने के प्रस्ताव पारित किया। ग्राम पंचायत बैजवाड़ी में मनरेगा कार्य चालू करवाने की मांग भी की।


हाइवे कम्पनी से सड़कें ठीक कराएं
बैठक मेंं जिला परिषद सदस्य सुनीता मीना ने पंचायत समिति क्षेत्र में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस हाइवे निर्माण कम्पनी द्वारा गांवों के सभी मार्ग क्षतिग्रस्त करने पर उनको ठीक करवाने की मांग की। इस पर उपखण्ड अधिकारी ने सड़कों की जल्द मरम्मत करवाने के लिए सदस्यों को आश्वासन दिया गया। सदस्य मीना ने नेशनल हाइवे 11 ए स्थित टीटोली टोल प्लाजा पर आस-पास के स्थानीय लोगों से टोल मुक्त करने की मांग भी उठाई।

Development proposals passed in nangal rajawatan



source https://www.patrika.com/dausa-news/development-proposals-passed-in-nangal-rajawatan-7093934/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी