Train News: राजस्थान से जुड़ी ये ट्रेनें रहेंगी रद्द, बांदीकुई तक रहेगा जयपुर-मथुरा ट्रेन का संचालन

Train News Today: जयपुर-बांदीकुई रेलखण्ड के मध्य खातीपुरा स्टेशन पर नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के चलते बांदीकुई-जयपुर रेलमार्ग पर कई यात्री ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। ऐसे में रविवार को जयपुर-मथुरा ट्रेन का संचालन बांदीकुई तक ही हुआ। इस ट्रेन का संचालन 25 जनवरी तक बांदीकुई तक ही होगा। ऐसे में यात्री स्टेशन पर पूछताछ करते हुए नजर आए। इसके अलावा कई अन्य रेलसेवाएं आगामी दिनों में रद्द रहेंगी।

उत्तर-पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशिकिरण के अनुसार गाडी संख्या 12195 आगरा फोर्ट-अजमेर एवं गाडी संख्या 12196 अजमेर-आगरा फोर्ट 20 जनवरी, गाडी संख्या 12215 दिल्ली सराय-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा 12,16, 17 एवं 19 जनवरी, गाडी संख्या 12216 बान्द्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय 13, 17, 18, 20 जनवरी, गाडी संख्या 12495 बीकानेर-कोलकाता 19 जनवरी, गाडी संख्या 12496 कोलकाता-बीकानेर 20 जनवरी को रद्द रहेगी। वहीं गाडी संख्या 14853 वाराणसी-जोधपुर 9, 11, 16, 18 एवं 21 जनवरी, गाडी संख्या 14854 जोधपुर-वाराणसी 9, 12, 16 एवं 19 जनवरी, गाडी संख्या 14863 वाराणसी-जोधपुर 10, 13, 17, 20 जनवरी, गाडी संख्या 14864 जोधपुर-वाराणसी 8, 10, 15, 17, 20 जनवरी, गाडी संख्या 14865 वाराणसी-जोधपुर 12 एवं 19 जनवरी, गाडी संख्या 14866 जोधपुर-वाराणसी 11 एवं 18 जनवरी को रद्द रहेगी। वहीं गाडी संख्या 15715 किशनगंज-अजमेर 6, 8, 10, 13, 15 एवं 17 जनवरी एवं गाडी संख्या 15716 अजमेर-किशनगंज 9, 10, 12, 16, 17, 19 जनवरी को रद्द रहेगी। गाडी संख्या 20937 पोरबंदर-दिल्ली सराय 7, 10, 14, 17 जनवरी एवं गाडी संख्या 20938 दिल्ली सराय-पोरबंदर 9, 12, 16 एवं 19 जनवरी को रद्द रहेगी।

यह भी पढ़ें : मां शाकंभरी को चढ़ाई 7000 फीट लंबी चुनरी, प्रसाद के रूप में की जाएगी वितरित

कई ट्रेन आंशिक रद्द:
जम्मूतवी-बाडमेर 6 व 11 जनवरी को दिल्ली-बाडमेर के मध्य, बाडमेर-जम्मूतवी 9 व 14 जनवरी को बाडमेर-दिल्ली के मध्य, जम्मूतवी-जैसलमेर 5, 7, 10 व 19 जनवरी को दिल्ली-ंजैसलमेर के मध्य, जैसलमेर-जम्मूतवी 7, 9, 12 व 21 जनवरी को जैसलमेर-दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। प्रयागराज-बीकानेर 10 जनवरी को मथुरा-बीकानेर के मध्य, बीकानेर-प्रयागराज 12 जनवरी को बीकानेर-मथुरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।



source https://www.patrika.com/dausa-news/train-news-today-indian-railways-cancels-these-trains-in-rajasthan-7968530/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी