दौसा. बलात्कार का विरोध करने पर की थी युवती की हत्या, प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार

दौसा. मेहंदीपुर बालाजी कस्बे की मुलखराज धर्मशाला में 4 जनवरी को युवती का शव मिलने के मामले में जिला स्पेशल टीम व मेहंदीपुर बालाजी पुलिस ने यूपी निवासी प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी महिला को मथुरा जंक्शन से बहला-फुसलाकर बालाजी लाए थे। यहां आरोपी ने युवती को चाय में नशीला पदार्थ खिलाकर बलात्कार करने का प्रयास किया, जिसका विरोध करने पर आरोपी ने युवती का गला घोटते हुए दीवार में टक्कर देकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को रजाई में दबाकर कमरे के तालाबंद कर फरार हो गए।
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक संजीव नैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अजय शर्मा उर्फ पवन कुमार निवासी खैर सब्जी मंडी के पीछे अलीगढ़ व किरण उर्फ फूलमती यादव निवासी निमटनी जलालपुर आजमगढ़ हैं। दोनों आरोपी अंतरराज्यीय मानव तस्कर गिरोह से जुड़े हैं। इनके खिलाफ भरतपुर के डीग थाने में इसी तरह का एक प्रकरण दर्ज है। ऐसे में पूछताछ के बाद कई अहम खुलासे हो सकते हैं। गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
घरवालों से नाराज होकर आई थी युवती
एसपी ने बताया कि बरेली निवासी 22 वर्षीय युवती 31 दिसंबर को अपने घरवालों से नाराज होकर बिना बताए घर से निकल गई। वह 2 जनवरी को सुबह मथुरा रेलवे स्टेशन के वेङ्क्षटग हॉल में अकेली बैठी हुई थी। इस दौरान उसकी आरोपी अजय व किरण से मुलाकात हुई, जिन्होंने मौके का फायदा उठाकर युवती को विश्वास में लिया और मेहंदीपुर बालाजी लेकर आ गए। विश्वास में लेने के लिए आरोपियों ने उसे शॉङ्क्षपग भी कराई। शाम को चाय में नींद की गोली मिलाकर पीडि़ता के साथ बलात्कार का प्रयास किया, लेकिन चेत होने के कारण उसने वारदात का विरोध किया और चिल्लाने पर हत्या कर दी। आरोपी गलत काम कर युवती को बेचने के फिराक में थे।

18 पुलिसकर्मियों की टीम को मिली सफलता
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मानपुर पुलिस उपाधीक्षक दीपक मीणा के नेतृत्व में बालाजी थाना प्रभारी अजीत बड़सरा समेत 18 पुलिसकर्मियों की चार अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। जिन्होंने सीसीटीवी कैमरों की जांच कर फुटेज जुटाए। आरोपियों के यूपी की भाषा बोलने के आधार पर मथुरा, अलीगढ़, आगरा व हाथरस आदि इलाकों में साक्ष्य जुटाए। जांच में सामने आया कि बरेली कोतवाली थाने में 2 जनवरी को एक लड़की की गुमशुदगी दर्ज हुई है, जो 31 दिसंबर को घर से नाराज होकर निकल गई थी। इस पर परिजनों से संपर्क कर मृतका की फोटो दिखाई गई, जिसकी परिजनों ने दौसा जिला अस्पताल पहुंचकर शव की शिनाख्त की।

इस तरह पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी
धर्मशाला के रजिस्टर में एंट्री किए पते के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए यूपी के अलीगढ़ क्षेत्र में साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने संदेह होने पर महिलाओं की खरीद-फरोख्त में जुड़े गिरोह की जानकारी जुटाई। इस पर डॉ. अजय तथा वीरेंद्र के नाम सामने आए। डॉ. अजय का नाम ही पवन शर्मा है जो खैर इलाके में कमरा लेकर रहता है तथा उसकी दोस्त किरण यादव ऐरेना इलाके में रहती है। पुलिस को पता लगा कि दोनों 2 जनवरी को किसी लड़की को लेकर मथुरा से भरतपुर होकर मेहंदीपुर बालाजी गए थे।

महुवा में नौगांव से पकड़ी आरोपी महिला
पुलिस टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रुड़की, हरिद्वार, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन व अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर दबिश दी, लेकिन आरोपी पवन बच निकला। पुलिस ने 9 जनवरी को वृंदावन के छटीकरा चौराहे से आरोपी पवन हिरासत में ले लिया। उसने बताया कि वारदात में शामिल किरण यादव महुवा के पास नौगांव में हेमङ्क्षसह राजपूत के घर रुकी हुई है, इस पर पुलिस ने दबिश देकर किरण को गिरफ्तार किया। सूत्रों के अनुसार आरोपी डॉ. अजय नाम से पहचान बनाकर गांव में जड़ी बूटी से बनी दवाइयों को बेचता था। आरोपी 20 वर्ष से पत्नी से अलग रहता है। प्रेमिका के साथ मिलकर आरोपी अकेली महिला व युवती को निशाना बनाकर गलत कामों में धकेलकर पैसा कमाते थे।



source https://www.patrika.com/dausa-news/dausa-the-girl-was-murdered-for-opposing-the-rape-the-lover-couple-a-7973212/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी