राजस्थान के इस जिले में बढ़ाई बच्चों की छुट्टी, अब 23 जनवरी को जाना होगा स्कूल

राजस्थान के दौसा जिले में कड़ाके की सर्दी का असर बरकरार है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा। सर्दी के चलते जिला कलक्टर कमर चौधरी ने दौसा जिले में कक्षा 4 तक के बच्चों का अवकाश बढ़ाकर अब 21 जनवरी तक कर दिया है।

हालांकि आदेश बुधवार देर रात जारी होने के कारण गुरुवार सुबह कई स्कूलों में बच्चे पहुंच गए। गौरतलब है कि पूर्व में कक्षा चार तक का 17 व 18 जनवरी का अवकाश घोषित किया था। साथ ही अन्य कक्षाओं का समय परिवर्तन कर सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक किया गया था।

यह भी पढ़ें : फिर ठिठुरा सकती है जाती हुई सर्दी, राजस्थान में 2 दिन बाद होगी बारिश

जिला मुख्यालय पर गुरुवार को सुबह व शाम हवा के साथ गलनभरी सर्दी रही, हालांकि दोपहर में धूप निकलने पर लोगों ने राहत महसूस की। वहीं खेतों में किसान पाले से खराब हुई फसलों को संभालने में जुटे रहे। किसानों को अब मावठ का इंतजार है। मौसम विभाग 26 जनवरी के आसपास मावठ होने की संभावना जता रहा है।

यह भी पढ़ें : कुवैत के मुस्लिम धर्मावलंबी शेख ने किए भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन



source https://www.patrika.com/dausa-news/winter-holiday-extended-in-schools-of-dausa-till-21-january-7992846/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

निजी बस-ट्रक में भिड़ंत, डेढ़ दर्जन मजदूर घायल

पेयजल संकट को लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं