दौसा. पाइप लाइनों में लीकेज, व्यर्थ बहता है पेयजल

दौसा. पापड़दा क्षेत्र के खवारावजी कस्बे में जलदाय विभाग ने जल जीवन मिशन योजना में कस्बे व ढाणियों में पेयजल के लिए 44 लाख रुपए तो खर्च कर दिए, फिर भी ग्रामीणों को पर्याप्त रूप से पानी नहीं मिल पाता है। पाइप लाइनों में लीकेज के चलते पानी व्यर्थ बहता रहता है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खवारावजी में मोरोली रोड पर गणेश मंदिर के सामने विभाग ने पम्पहाउस बना रखा है। यहीं पर बोरवेल भी है। यहां से कस्बे के लिए पेयजल की सप्लाई लाइन बिछा रखी है। पम्प हाउस से संचालित पाइप लाइन जगह - जगह से क्षतिग्रस्त होने से जगह-जगह पानी का रिसाव हो रहा है। क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों की मरम्मत नहीं कराने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहता रहता है, वहीं लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
पंप हाउस हो चुका है क्षतिग्रस्त: गणेश मंदिर के सामने विभाग की ओर से बनाया गया पंपहाउस काफी पुराना है। जो अब बिल्कुल क्षतिग्रस्त हो चुका है। कर्मचारियों की माने तो इसमें अंदर जाने से भी डर लगता है और हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। इसके बाद भी प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।

कई ढाणियों में नहीं बिछाई पाइप लाइन
जानकारी के अनुसार जनता जल योजना के तहत पम्प हाउस से कई ढाणियों तक तो पाइप लाइन बिछा रखी है तो कई ढाणियों में अभी पाइप लाइन भी नहीं बिछाई है। ऐसे में कई ढाणियों में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है।



source https://www.patrika.com/dausa-news/dausa-leakage-in-pipelines-drinking-water-is-wasted-7863834/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी