दौसा. महिला के कान की झुमकी तोड़कर आरोपी फरार

दौसा. लालसोट शहर की गणेश कॉलोनी में सुबह करीब सात बजे एक बदमाश राह चलती महिला के कान से सोने की एक झुमकी तोड़कर फरार हो गया। महिला रुकमणी देवी डांस गणेश कॉलोनी स्थित मंदिर से पूजा अर्चना कर अपने घर जा रही थी। तभी बदमाश एक कान से सोने की झुमकी खींचकर फरार हो गया। महिला के कान से खून बहने लगा।

महिला के चिल्लाने आवाज सुनकर परिजन व अन्य लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे। जिसे जिला अस्पताल में लाया गया। जहां महिला के कान के पास चार टांके आए हैं। पुलिस भी मौके पर पहुंची।
थाना प्रभारी नाथूलाल मीणा ने बताया कि गणेश कॉलोनी निवासी जगदीशप्रसाद डांस ने प्राथमिकी दर्ज कराई उसकी मां रुकमणी देवी मंदिर से पूजा कर घर पर आ रही थी। रास्ते में अज्ञात बदमाश उसको पीछे से पकड़कर एक कान से सोने की झुमकी खींचकर फरार हो गया। कान से खून बहने लगा। चोर एक झुमकी ही लेकर फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाले हैं। जिसमें एक सीसीटीवी में आरोपी नजर आ रहा है। आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है।

बैंक के कैशरूम में छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने का मामला दर्ज
दौसा. लालसोट उपखंड क्षेत्र के गांव स्थित एक बैंक शाखा की कार्मिक युवती ने साथी कार्मिक युवक के खिलाफ बैंक के कैश रूम में छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने का मुकदमा थाने में दर्ज करवाया हैं।
युवती ने बताया कि 26 अक्टूबर को साथी कर्मचारी द्वारा बैंक के कैशरूम में छेड़छाड़ की गई। साथ ही गला दबाकर अश्लील हरकतें व अभद्रता की गई। कार्मिक युवती द्वारा बैंक शाखा में हुई ज्यादती की घटना के बारे में उच्च अधिकारियों को ईमेल के जरिए शिकायत दी गई, लेकिन अधिकारियों द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। शिकायत की सूचना साथी कर्मचारी को लगते ही चार-पांच लोगों के साथ युवती के घर पहुंच गया और वहां जाकर शिकायत वापस लेने का परिजनों पर दबाव बनाने लगा। साथ ही धमकी भी दी गई।
अंत में परेशान होकर युवती ने 27 अक्टूबर को मंडावरी पुलिस थाना में साथी कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। बैंक शाखा प्रबंधक ने बताया कि घटना के दिन वे छुट्टी पर थे। इस मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इधर, थाना प्रभारी रामपाल मीणा ने बताया कि बैंक शाखा में कार्मिक युवती के द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



source https://www.patrika.com/dausa-news/dausa-the-accused-absconded-by-breaking-the-earring-of-the-woman-7841127/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी