चोरों के निशाने पर उपकोष अधिकारी कार्यालय, पानी की मोटर चोरी

दौसा. लालसोट शहर की मुख्य आबादी में स्थित पुराने तहसील कार्यालय के भवन में संचालित उपकोष अधिकारी कार्यालय इन दिनों चोरों व समाजकंटकों का अड्डा बनता जा रहा है। इससे यहां मौजूद रहने वाले करोड़ों रुपए के राजस्व की सुरक्षा पर भी बड़े सवाल खड़े हो गए हैं । उप कोषाधिकारी रामहेत मीणा ने बताया कि चोर गत रात्रि उपकोष अधिकारी कार्यालय के ताले तोड़कर पानी की एक मोटर को चुरा ले गए और वाटर कूलर व आर ओ को चुराने के लिए उसमें भी तोडफ़ोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले को लेकर उप कोषाधिकारी लालसोट थाने में दी प्राथमिकी में में बताया कि कार्यालय समय के बाद एवं अवकाश के दिनों में पुरानी तहसील कार्यालय भवन में जुआरियों व समाजकंटकों का जमावड़ा रहता है। इनके द्वारा यहां अनुचित कार्यों को अंजाम दिया जाता है। उपकोष अधिकारी ने बताया कि कार्यालय में कंप्यूटर प्रिंटर और जरूरी दस्तावेज के साथ स्ट्रांग रूम में करोड़ों रुपए का राजस्व भी रखा हुआ है। प्राथमिकी में बताया कि कार्यालय में चोरी की घटना से स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का भो खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने चोरी की घटना के दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर समाजकंटकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की है।

सड़क पर खड़े टैंकर के ट्रेलर ने मारी टक्कर
- चालक हुआ घायल, ट्रेलर की केबिन क्षतिग्रस्त
मानपुर. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पीपलकी पेट्रोल पंप के पास देर रात सड़क किनारे खड़े टैंकर में पीछे से ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इससे ट्रेलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त तथा चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार पेट्रोल पंप के पास एक टैंकर सड़क किनारे खड़ा था। तभी भरतपुर की ओर से आ रहे एक ट्रेलर ने खड़े टैंकर के टक्कर मार दी जिससे ट्रेलर का केबिन ट्रेलर से अलग हो गया और क्षतिग्रस्त हो गया ट्रेलर चालक भी घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर चालक को केबिन में से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।

दुकान में आग, लाखों रुपए का सामान जला
सिकराय. कस्बे के गनीपुर रोड पर स्थित लाइट डेकोरेशन और डीजे की दुकान में मंगलवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना दुकान मालिक को अन्य लोगों ने दूरभाष पर दी। इसके बाद दुकानदार मौके पर पहुंचा और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सिकराय नायब तहसीलदार विनोद गुप्ता ने पहुंचकर आग से जले हुए सामान का अवलोकन किया। मानपुर थाना पुलिस न मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। दुकानदार जगदीश ने बताया कि आग लगने जाने से 4 कॉलम, निवार पट्टा नग 20, राइस 50, ट्यूबलाइट नग 30, पंखे 5, कुर्सी 5, तारों के बंडल 20, तुरी माइक 5, डैक मशीन 4, लाइट बोर्ड 10 और लाखों रुपए की विद्युत डेकोरेशन का सामान जल गया। पीडि़त ने बताया कि हाल ही में लाखों रुपए का नया सामान लाकर दुकान में रखा गया था। शादी समारोह में लाइट के सामान को लगाया जाना था। आग लगने के कारण अज्ञात बताए जा रहे हैं। मानपुर पुलिस अब जांच में जुटी हुई है। घटनास्थल पर जीएसएस अध्यक्ष प्रहलाद मीणा, पुलिसकर्मी केशव देव, श्रीराम भी मौजूद रहे।

बाइक चोर गिरफ्तार
महुवा. थाना पुलिस ने दूल्हापुरा गांव से बाइक चोरी के मामले में एक जने को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी नरेशकुमार शर्मा ने बताया कि कस्बे की कृष्णा कॉलोनी निवासी संजय जांगिड की बाइक 20 सितंबर को घर के सामने से चोरी हुई थी। इस पर पुलिस ने पूर्व में लाखन सिंह योगी निवासी दुल्हापुरा को गिरफ्तार कर उससे बाइक बरामद कर ली थी। जबकि एक अन्य आरोपी पदमचंद जोगी फरार चल रहा था। जिसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।



source https://www.patrika.com/dausa-news/theft-of-the-office-of-the-sub-officers-water-motor-theft-on-the-targ-6524662/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी