बगावत के डर से जारी नहीं की सूची, टिकटों पर जारी घमासान

दौसा. नगरनिकाय चुनाव के तहत पार्षद पद के प्रत्याशी घोषित करने में भाजपा व कांग्रेस दोनों ही दल अंतिम निर्णय नहीं कर पा रहे हैं। बगावत के डर से ऐनवक्त पर ही सूची जारी करने की रणनीति बनाई गई है। अब नामांकन में मात्र दो दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में संभावना है कि गुरुवार को सूची जारी होगी। सूत्रों का कहना है कि आखिरी दिन भी सिम्बल थमाए जा सकते हैं, ताकि टिकट कटने पर दावेदार बगावत कर निर्दलीय नामांकन नहीं कर सके।

List not released for fear of rebellion, Bjp or congress


दौसा नगर परिषद क्षेत्र में कांग्रेस व भाजपा ने तकरीबन 80 प्रतिशत नाम तय कर लिए हैं। 5-10 सीटों पर आखिर तक उठापटक चल रही है। इनमें वे वार्ड शामिल हैं, जहां जिताऊ उम्मीदवार नहीं मिल रहे हंै या फिर दो-तीन नामों को लेकर निर्णय नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस में विधायक मुरारीलाल मीना के स्तर पर ही टिकटों का निर्णय हो रहा है। उ"ा स्तर से भी टिकटों को लेकर सिफारिशें आ रही हैं। एक-दो टिकटों को लेकर तो दिल्ली के नेताओं ने भी सिफारिश कर दी है। रा’य के कैबिनेट मंत्री भी अपने चेहेतों को टिकट दिलवाना चाहते हैं। ऐसे में 5-6 वार्डों में देर शाम तक अंतिम निर्णय नहीं हो सका।


इसी तरह भाजपा में भी टिकटों को लेकर मारामारी चल रही है। खासकर सामान्य वार्डों में दावेदार अधिक होने से एक नाम पर राय नहीं बन पा रही। प्रभारी अरुण चतुर्वेदी जिले के सभी नेताओं से अलग-अलग मंत्रणा कर राय जान रहे हैं। कई टिकटों के लिए सांसदों ने भी दबाव बना रखा है। पूर्व विधायक व संगठन की ओर से भी अलग-अलग नाम दे दिए गए हैं। अब अंतिम निर्णय प्रदेश कार्यालय के ऊपर छोड़ दिया गया है। वहीं अल्पसंख्यक बाहुल्य वार्डों में जिताऊ उम्मीदवारों का टोटा भी सामने आ रहा है। भाजपा की रणनीति भी आखिरी वक्त पर ही सूची जारी करने की है।


तीसरे दिन 79 अभ्यार्थियों ने 99 नामांकन भरे


दौसा. नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिने बुधवार को बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने आवेदन किए। उपखण्ड अधिकारी कार्यालयों में दिनभर प्रत्याशियों का तांता लगा रहा। हालांकि राजनीतिक दलों की ओर से प्रत्याशी घोषित नहीं करने से अभी भी अधिकतर दावेदार इंतजार में हैं। ऐसे में अब अंतिम दो दिनों में बड़ी संख्या में नामांकन आने की उम्मीद है। वहीं देवउठनी एकादशी के सावे का भी नामांकन प्रक्रिया पर असर देखा गया।


जिला निर्वाचन अधिकारी पीयुष समारिया ने बताया कि तीसरे दिन नगर पालिका बांदीकुई, लालसोट एवं नगर परिषद दौसा के 130 वार्डों में होने वाले चुनाव के लिए 79 प्रत्याशियों ने 99 नामांकन दाखिल किए हंै।
उन्होंने बताया कि नगर पालिका बांदीकुई के 32 अभ्यार्थियों ने 41 नामांकन प्रस्तुुत किए। नगर पालिका लालसोट में 25 अभ्यार्थियों ने 31 नामांकन पेश किए। वहीं नगर परिषद दौसा में 55 वार्डों के लिए होने वाले चुनाव के लिए 22 अभ्यार्थियों ने 27 नामांकन प्रस्तुुत किए हैं।

List not released for fear of rebellion, Bjp or congress



source https://www.patrika.com/dausa-news/list-not-released-for-fear-of-rebellion-bjp-or-congress-6537811/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी